My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कोरोना का असर: देश में अब तक कोरोना से 29 मौतें, मुंबई में लगातार तीसरे दिन संक्रमित वयक्ति की मौत; 40 साल की महिला ने दम तोड़ा



Corona-impact-29-deaths-due-to-corona-in-the-country-so-far


कोरोना का असर: देश में अब तक कोरोना से 29 मौतें, मुंबई में लगातार तीसरे दिन संक्रमित वयक्ति की मौत; 40 साल की महिला ने दम तोड़ा

New Delhi: देश में कोरोना वायरस के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। 29 मार्च को तीन और मौतें हो गईं है। मुंबई में 40 साल की महिला की जान चली गई। वह हाईपरटेंशन की मरीज थी। इससे पहले आज अहमदाबाद में 45 साल के एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। यह वयक्ति पहले से डायबिटीज से पीड़ित था। इसके साथ ही गुजरात में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 5 पर पहुंच गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी संक्रमण से 62 साल के व्यक्ति की मौते हो गई।डॉक्टर के मुताबिक उसे लीवर से जुड़ी बीमारी पहले से थी।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से अब तक 7 लोगों की जान गई। राज्य में लगातार तीसरे दिन मौत हुई। 28 मार्च को 85 साल के व्यक्ति ने और 27 मार्च को 65 साल की महिला ने दम तोड़ा था। 28 मार्च को देश में संक्रमण की वजह से चार मौतें हुई थीं। केरल में 69 साल के बुजुर्ग और गुजरात में 46 वर्षीय महिला की संकमण से जाने गई थी। इसके अलावा तेलंगाना में संक्रमण से मौत का पहला मामला भी आज ही सामने आया। मुंबई में 28 मार्च को संक्रमण से छठी मौत की पुष्टि हुई। यहां 85 वर्षीय सर्जन की 27 मार्च को मौत हो गई थी और 28 मार्च को उनकी रिपोर्ट आई, जिसमें पता चला कि वे कोरोना पॉजिटिव थे। जिस अस्पताल में यह सर्जन काम करते थे, उसे बीएमसी ने सील कर दिया है। देश में सबसे ज्यादा 6 मौतें मुंबई में हुई हैं।

देश में अब तक 28 मौत, इनमें से 23 की उम्र 50 के पार
तारीख
क्रमांक
राज्य
उम्र
11 मार्च
पहली मौत
कर्नाटक
76 साल
13 मार्च
दूसरी मौत
दिल्ली
68 साल (F)
17 मार्च
तीसरी मौत
महाराष्ट्र
63 साल (F)
18 मार्च
चौथी मौत
पंजाब
70 साल
21 मार्च
5वीं मौत
महाराष्ट्र
63 साल
21 मार्च
6वीं मौत
बिहार
38 साल
22 मार्च
7वीं मौत
गुजरात
67 साल
23 मार्च
8वीं मौत
बंगाल
57 साल
23 मार्च
9वीं मौत
हिमाचल
68 साल
24 मार्च
10वीं मौत
महाराष्ट्र
65 साल
25 मार्च
11वीं मौत
तमिलनाडु
54 साल
25 मार्च
12वीं मौत
मध्यप्रदेश
65 साल (F)
25 मार्च
13वीं मौत
गुजरात
85 साल (F)
26 मार्च
14वीं मौत
कश्मीर
65 साल 
26 मार्च
15वीं मौत
महाराष्ट्र
65 साल
26 मार्च
16वीं मौत
कर्नाटक
75 साल (F)
26 मार्च
17वीं मौत
राजस्थान
73 साल
26 मार्च
18वीं मौत
गुजरात
70 साल
26 मार्च
19वीं मौत
राजस्थान
60 साल
26 मार्च
20वीं मौत
मध्यप्रदेश
65 साल
27 मार्च
21वीं मौत
कर्नाटक
65 साल
27 मार्च
22वीं मौत
महाराष्ट्र
65 साल (F)
28 मार्च
23वीं मौत
केरल
69 साल
28 मार्च
24वीं मौत
गुजरात
46 साल
28 मार्च
25वीं मौत
महाराष्ट्र
85 साल
28 मार्च
26वीं मौत
तेलंगाना
75 साल
29 मार्च
27वीं मौत
जम्मू-कश्मीर
62 साल
29 मार्च
28वीं मौत
गुजरात
45 साल
29 मार्च
29वीं मौत
महाराष्ट्र
40 साल (F)






कोई टिप्पणी नहीं