My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

टीवी सीरियल के ‘राम’ ने किया खुलासा, ”सीता’ और ‘लक्ष्मण’ के साथ बोल्ड फोटोशूट के लिए आया था ऑफर’


टीवी सीरियल के ‘राम’ ने किया खुलासा, ”सीता’ और ‘लक्ष्मण’ के साथ बोल्ड फोटोशूट के लिए आया था ऑफर’


टीवी-सीरियल-के-मशहूर-किरदार-अरुण-गोविल
टीवी-सीरियल-के-मशहूर-किरदार-अरुण-गोविल


टीवी और सीरियल के कुछ किरदार ने भारतीय समाज पर ऐसा असर छोड़ने में सफल रहे हैं जो हमेशा के लिए अमर हो गए. टीवी के शुरुआती दौर में आने वाला मशहूर टीवी सीरियल ‘रामायण’ भी ऐसा ही है. रामानंद सागर की ‘रामायण’ने तो अपने दर्शकों पर इतना असर छोड़ा कि लोग इस धारावाहिक के एक्टर्स को ही असली राम और सीता की तरह पूजने लगे . लेकिन अब ‘राम ‘ का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल उस दौर की एक चौंकाने वाली घटना बताई है.


टीवी के मशहूर सीरियल ‘रामायण’ में मुख्य किरदार ‘राम’ की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने कहा की उस दौरान का एक बोल्ड फोटोशूट के लिए मोटी रकम का ऑफर आया था. अरुण गोविल ने बताया, ‘रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी को बोल्ड फोटोशूट का ऑफर आया था और इसके लिए दोनों को भारी रकम देने की भी बात कही गई थी.’


टीवी-सीरियल-के-मशहूर-किरदार-अरुण-गोविल


अरुण ने यह भी बताया, ‘हम जब रामायण के लिए शूटिंग कर रहे थे, तब उस दौरान कई मैगजीन से मुझे और अन्य कास्ट के सदस्यों को बोल्ड फोटोशूट के ऑफर मिलते रहते थे. वे लोग इतने उत्साहित रहते थे कि ऐसा करने के बदले मोटी रकम की भी पेशकश करते थे.’ इसके बाद अरुण गोविल ने बताया कि ऐसे लोगों को वह साफ तौर पर मना कर देते थे.




उन्होंने कहा की लोगों का विश्वास नहीं तोड़ा
इसके आगे अरुण गोविल ने बताया, ‘हम में से किसी ने भी इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया क्योंकि हमें लगता था कि दर्शक इसे देखेंगे तो उनका हमारे से विश्वास खत्म हो जाएगा. हम कभी भी पैसों के लिए दर्शकों का विश्वास नहीं तोड़ना चाहते थे.

कोई टिप्पणी नहीं