कोरोना वायरस से डरे नहीं, बचाव के लिए सावधानी बरते
कोरोना वायरस से डरे नहीं, बचाव के लिए सावधानी बरते
मुजफ्फरपुर: राज्य के पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए तत्काल एहतियातन पुरे जिले में छिड़काव कराने एवं सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में मास्क एवं कोरोना वायरस निरोधक दवा व अन्यसामग्री उपलब्ध कराने की मांग जिलाधिकारी से किया है। उन्होंने डीएम से तत्काल इस वायरस से बचाव के लिए प्रचार – प्रसार करने के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर विशेष सेल गठित कर सघन प्रचार प्रसार करने की भी मांग भी की है.
अजीत कुमार ने कहा है की मीडिया में लगातार खबरें चलाए जाने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग संक्रमण के खतरे से काफी डर गए हैं। उन्होंने मीडिया कर्मियों से इस वायरस से बचाव के उपायों के बारे में अधिक से अधिक प्रचारित व प्रसारित करने का भी मांग किया है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि आप कोरोना वायरस से डरने के बजाय उससे बचने के लिए सावधानी बरतें। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर इसके रोकथाम के लिए अभी तक एहतियातन व्यवस्था नहीं होने पर चिंता जाहिर किया है।

Post a Comment