राम जन्मभूमि में नवरात्रि पर आरती में शामिल हो सकेंगे श्रद्धालु
राम जन्मभूमि में नवरात्रि पर आरती में शामिल हो सकेंगे श्रद्धालु
राम नवमी त्योहार के दौरान अगले महीने राम जन्मभूमि परिसर में पहली बार श्रद्धालुओं को 'आरती' में शामिल होने की अनुमति मिलेगी। रामलला की मूर्तियों को वर्तमान में अस्थायी मंदिर से 200 मीटर की दूरी पर स्थापित करने की व्यवस्था की जा रही है। भगवान राम के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाने वाला रामनवमी त्योहार उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के बाद आ रहा है। फैसले में विवादित जमीन को एक न्यास को सौंपने का आदेश दिया गया था ताकि वहां राम मंदिर का निर्माण हो सके।
कोरोना वायरस फैलने के बीच दो अप्रैल को रामनवमी उत्सव को रद्द करने की मांग की जा रही थी लेकिन स्थानीय प्रशासन इसे जारी रखने को इच्छुक है। न्यास ने श्रद्धालुओं को जुलूस देखने की अनुमति दी है और त्योहार के बजट को 51 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार रुपये कर दिया है। राम जन्मभूमि में सन 1992 से पुजारी महंत सतेन्द्र दास ने कहा कि नये कोष के आवंटन से वे बेहतर प्रबंधन कर सकते हैं।
पुजारी महंत सतेन्द्र दास ने समाचार एजेंसी ‘पीटीआई से कहा की, ”हां इस वर्ष श्रद्धालु रामनवमी पर आरती देख सकते हैं। मूर्तियों को 25 मार्च को नये स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है (वर्तमान स्थान से लगभग 250- 300 मीटर दूर)।

Post a Comment