My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, कहा-कोरोना वायरस के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार



सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, कहा-कोरोना वायरस के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार


सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, कहा-कोरोना वायरस के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार

पटना: सोमवार को सदन में सीएम नीतीश कुमार ने यह घोषणा किया है कि यदि कोरोना वायरस से बिहार में किसी की मौत हुई तो सरकार उसके परिजन को 4 लाख रुपए मुआवजा देगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से इसका खर्च वहन होगा. इस बीमारी से संक्रमित मरीजों के इलाज का भी पूरा खर्च सरकार उठाएगी. सरकार संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है. कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है. बिहार में कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है.


बिहार के सीएम नितीश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस के उपचार और संक्रमण के रोकथाम के लिए हर जिले के अस्पतालों में आइसोलेशन वॉर्ड का निर्माण किया गया है. स्वास्थ्य विभाग को 100 अतिरिक्त वेंटिलेटर रूम की स्थापना करने को कहा है. गया और पटना में जितने भी यात्री रहे है उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है. नेपाल से लगती सीमा पर भी स्क्रीनिंग की जा रही है. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते लॉक डाउन की स्थिति बनी और लोगों को घरों में रहने के लिए निर्देशित किया गया.



सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए बिहार के सभी स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर, म्यूजियम, सामुदायिक भवन को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया है. इस बीमारी के चलते बिहार विधानमंडल का बजट सत्र भी छोटा किया गया है. दफ्तर में भीड़ हो इसके लिए कर्मचारियों को अल्टरनेट डे आने की व्यवस्था की गई है.

कोई टिप्पणी नहीं