My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

पटना से चंडीगढ़ के लिए इंडिगो विमान सेवा शुरू


पटना से चंडीगढ़ के लिए इंडिगो  विमान सेवा शुरू

पटना एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और बागडोगरा के लिए गुरुवार से विमान सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की ओर से शुरू की गई सीधी विमान सेवा से चंडीगढ़ के यात्रियों का तीन घंटे तक का समय बचेगा।



Latest News Bihar
IndiGo airline starts from Patna to Chandigarh




इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 6148 ने गुरुवार को सुबह 6.10 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरी और मात्र एक घंटे पचास मिनट में पटना पहुंची। पटना से इसने दोपहर में 12.5 बजे उड़ान भरी और 1.55 पर चंडीगढ़ पहुंची। पटना आने वाले सिख श्रद्धालुओं ने चंडीगढ़ से विमान सेवा शुरू होने पर खुशी जताई है पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे सिख समुदाय के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पहली विमान से आए यात्रियों का स्वागत किया।


चंडीगढ़ से पटना के लिए सीधी विमान सेवा होने के कारण पंजाब के लोग दिल्ली से पटना की फ्लाइट पकड़ते थे। इधर, पटना से बागडोगरा के लिए भी गुरुवार को विमान सेवा की शुरुआत हुई। पटना से फफ्लाइट संख्या 6 6148 ने सुबह 8.30 बजे उड़ान भरी और बागडोगरा एयरपोर्ट पर 9.25 बजे पहुंचा। बागडोगरा से विमान सुबह दस बजे उड़ान भरी 11.35 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड किया।

कोई टिप्पणी नहीं