कोरोना वायरस को हराने के लिए मां जानकी की जन्मस्थली में अनोखी पहल, पुनौरा गांव को ग्रामीण लोगो ने किया सील
कोरोना वायरस को हराने के लिए मां जानकी की जन्मस्थली
में अनोखी पहल, पुनौरा गांव को ग्रामीण लोगो ने किया सील
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले
में कोरोना वायरस से बचाव के लिए समाज का हर तबका अपने स्तर से लोगों में जागरूकता
फैलाने की कोशिश में जुटा हुआ है. कोई लॉकडाउन मे फंसे गरीबों को भोजन करा रहा है तो
कोई उनके बीच महामारी से बचाव के लिए सेनेटाईजर और मास्क का वितरण कर रहा है. वहीं,
कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के मद्देनजर जिले के पुनौरा गांव को ग्रामीण लोगो
ने सील कर दिया है.
मां जानकी की जन्मस्थली है पुनौरा
सीतामढ़ी शहर से तकरीबन आधा किलोमीटर
की दूरी पर पुनौरा गांव बसा है. गांव न सिर्फ शिक्षित है बल्कि इसका अपना पौराणिक महत्व
है. रामायण काल से इस पवित्रस्थल का रिश्ता है. यहां माता सीता धरती के गर्भ से प्रकट
हुई थीं. इस मायने मे यह जगह देश और दुनिया में अलग मुकाम रखता है.
गांव को 5 जोन में बांट कर बैरकेडिंग
वहीं, कोरोना वायरस से बचाव के
मद्देनजर पुनौरा गांव के लोगों ने देश और दुनिया में एक अलग संदेश देने का काम किया
है. गांव की सारी परिधि को 5 जोन में बांट कर उसकी बैरकेडिंग कर दी गई है. गांव के
लोगों ने ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके पूरे गांव को सील कर दिया
है. कोई भी बाहरी शख्स इस गांव में स्थानीय लोगों की मर्जी के बगैर प्रवेश नहीं कर
सकता. अगर प्रवेश करना बहुत जरूरी है तो उन्हे सबसे पहले अपना हेल्थ कार्ड दिखलाना
पड़ता है.
गांव के सारे लोग हैं सजग और सतर्क
गांव के लोग भी अगर गांव से बाहर
जाते हैं तो वापस आने पर उन्हें भी सेनेटाइज किया जाता है. उनका हाथ धुलवाया जाता है.
इसी गांव के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता आलोक वत्स इस पूरे अभियान का नेतृत्व कर
रहे हैं. आलोक वत्स की संस्था 'मानव सेवा समिति' के बैनर तले यह काम किया जा रहा है.
इनके नेतृत्व में गांव के प्रत्येक मोहल्ले को सेनेटाइज कराया जा रहा है. इतना ही नही
गांव के लोगों के बीच साबुन और मास्क का भी वितरण कराया जा रहा है. गांव के गरीब लोगों
को इस संस्था के द्वारा मुफ्त भोजन भी उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है. लाउडस्पीकर
के जरिए गांव में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.
यह भी पढ़े : कोरोना से लड़ाई के लिए पटना में तैयार हैं भारतीय रेलवे के आइसोशलेशन कोच
Input : News18

Post a Comment