My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कोरोना का असर: अबतक 194 देशों में 19 हजार 101 लोगो की मौतें, ब्रिटेन में प्रिंस चार्ल्स संक्रमित



19-thousand-101-deaths-in-194-countries-so-far


कोरोना का असर: अबतक 194 देशों में 19 हजार 101 लोगो की मौतें, ब्रिटेन में प्रिंस चार्ल्स संक्रमित

नई दिल्ली: दुनिया भर में 194 देश कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 18,905 लोगों की मौत हो चुकी है। अबतक 4 लाख 28 हजार 271 लोग संक्रमित हैं। 1 लाख 9 हजार 961 मरीज ठीक भी हुए। ब्रिटेन के क्लेरेंस हाउस (Royal Residence) के अनुसार, 71 साल के चार्ल्स प्रिंस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद उनकी पत्नी कैमिला को भी आइसोलेट कर दिया गया है। अब तक ब्रिटेन में 422 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8000 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।


इटली में 24 घंटे में 743 लोगों की मौत

इटली में 24 घंटे में 743 लोगों की मौत हुई है। अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 69 हजार 176 मामले सामने आए हैं, जबकि अबतक 6 हजार 820 लोग मारे जा चुके हैं। देश में लॉकडाउन 3 अप्रैल को खत्म हो रहा है। सरकार ने 24 मार्च को कोरोनावायरस को लेकर लापरवाही बरतने वाले लोगों से सख्ती से निपटने के लिए नई एडवाइजरी जारी की।



ईरान में 1 दिन में 143 लोगों की मौत

ईरान में एक दिन में 143 लोगो की मौत हुई हैं। बता दे यहा अब तक 2 हजार 77 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27,017 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए लोगों पर और सख्त पाबंदी लगाई जा सकती है। 25 मार्च को शाम तक सरकार इसकी घोषणा कर सकती है। ईरान में अब तक लॉकडाउन नहीं लगाया गया था। लोगों से मौखिक रूप से अपील की गई थी कि वे घर में ही रहें।



19-thousand-101-deaths-in-194-countries-so-far



अमेरिका में 18 से 19 मार्च के बीच संक्रमण में 51% की वृद्धि

सीएनएन के मुताबिक:- अमेरिका में 4 मार्च से संक्रमण के मामले हर दिन 23% तक बढ़े हैं। वहीं, 18 से 19 मार्च तक 51% की वृद्धि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि अमेरिका कोरोनो वायरस महामारी का केंद्र बन सकता है। उधर, प्रशांत महासागर में तैनात अमेरिकी जंगी जहाज यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट में तीन सैनिक पॉजिटिव मिले हैं। नेवी के कार्यवाहक सचिव थॉमस मूडली ने कहा कि तीनों संक्रमितों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके संपर्क में आए अन्य सैनिकों को भी आइसोलेट किया जा रहा है। इस जंगी जहाज में करीब 5000 नाविकों का दल है।



थाईलैंड में 107 नये मामलों की पुष्टि

थाईलैड के अधिकारियों ने 25 मोर्च को बताया कि देश में संक्रमण के 107 नए मामलों की पुष्टि हुई है। अब यहां संक्रमितों की संख्या 934 हो गई है। यहां 4 मौतें दर्ज की गई हैं। जबकि 70 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 860 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है।



19-thousand-101-deaths-in-194-countries-so-far




भारत में 21 दिन तक लॉकडाउन

भारत में 24 मार्च आधी रात से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। देश के 1.3 अरब लोग अपने घरों में 21 दिन तक नजरबंद रहेंगे। इस दौरान जरूरी चीजों जैसे सब्जी, दूध और मेडिकल स्टोर खुली रहेगी। यहां अब तक संक्रमण के 598 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 12 लोगों की मौत हो गई है।



फ्रांस में एक दिन में 240 लोगों की मौत

फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने 24 मार्च को कहा कि देश में एक दिन में 240 लोग मारे गए हैं। अब तक कुल 11 सौ लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 22 हजार 304 लोग संक्रमित हुए हैं। इटली और स्पेन के बाद फ्रांस यूरोप में तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।





Source : Bhaskar

कोई टिप्पणी नहीं