कोरोना का असर: देश में अब तक 39 मौतें, मध्य प्रदेश के इंदौर में 49 साल की महिला ने दम तोड़ा
कोरोना का असर: देश में अब तक 39 मौतें, मध्य प्रदेश
के इंदौर में 49 साल की महिला ने दम तोड़ा
New Delhi: देश में कोरोना वायरस
के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 39 लोगो की मौतें हो चुकी
हैं। आज सुबह एक महिला और एक बुजुर्ग की जान चली गई। केरल के तिरुवनंतपुरम में कोरोना
पॉजिटिव 68 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मेडिकल अफसर के मुताबिक, उसकी किडनी फेल हो
चुकी थी। वहीं, मध्यप्रदेश के इंदौर में 49 साल की महिला जरीन बी ने 30 मार्च की देर
रात दम तोड़ दिया। मेडिकल अफसर के मुताबिक, वह डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर की भी मरीज
थी।
उधर, मुंबई में अभिनेता सलमान
खान के 38 साल के भतीजे अब्दुल्ला खान उर्फ अबा का 30 मार्च के रात इंतकाल हो गया।
वह इंदौर के खान कम्पाउंड में रहते थे। अब्दुल्ला को रविवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल
में भर्ती किया गया था। सांस लेने में परेशानी होने पर शाम को वेंटिलेटर पर रखा गया
था। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
30 मार्च को हुई 6 मौतें
सोमवार को संक्रमण से मौतों के
6 मामले सामने आए। महाराष्ट्र के पुणे में 52 वर्षीय व्यक्ति और मुंबई में 80 साल के
बुजुर्ग की जान चली गई। महाराष्ट्र में अब तक 10 मौतें हो चुकी हैं। गुजरात के भावनगर
में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उसके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि 30 मार्च
को हुई। यहां अब तक 6 लोगों मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 41 वर्षीय
मरीज ने दम तोड़ा। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 5 हो गया
है। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रहने वाली 54 वर्षीय महिला की मौत कोरोना संक्रमण
से हो गई। वह हाल ही में चेन्नई से इलाज करवाकर आयी थी। राज्य में कोरोना से यह दूसरी
मौत है।
Input : Dainik Bhaskar

Post a Comment