My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

मध्य प्रदेश में कोरोना का एपिसेंटर बना इंदौर, कोरोना संक्रमण से महिला की जान गई, एक ही दिन में 17 नए मरीज



Indore-becomes-an-epicenter-of-corona-in-Madhya-Pradesh


मध्य प्रदेश में कोरोना का एपिसेंटर बना इंदौर, कोरोना संक्रमण से महिला की जान गई, एक ही दिन में 17 नए मरीज

इंदौर: कोरोना वायरस का रूप इंदौर में घातक होता जा रहा है। 31 मार्च को भोपाल से आई रिपोर्ट में 17 नए केस सामने आए हैं। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में कोरोना की जांच के लिए बड़ी संख्या में सैंपल पहुंचने के बाद जांच के लिए 29 मार्च को 40 सैंपल भोपाल एम्स भेजे गए, जबकि यहां भी 70 सैंपल की जांच की गई। सीएमएचओ के अनुसार, इंदौर से भेजे गए सैंपल में 17 नए केस सामने आए है। इनमें इंदौर, उज्जैन समेत मालवा-निमाड़ के अन्य जिलों के मरीजे शामिल हो सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो इंदाैर में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 49 पहुंच जाएगा। 30 मार्च को इस संक्रमण ने 2 लोगों की जान ली है। चंदन नगर निवासी 49 वर्षीय महिला ने देर रात दम तोड़ दिया। इससे पहले दिन में एमआर-9 की राजकुमार कॉलोनी के 41 साल के व्यक्ति की मौत हुई थी।



दोनों ही एमआर टीबी अस्पताल में भर्ती थे। शहर में अब तक तीन और उज्जैन में संक्रमण से मरने वालों की संख्या दाे हाे गई है। इसी बीच, देर रात अभिनेता सलमान खान के 38 वर्षीय भतीजे अब्दुल्ला खान उर्फ अबा की मुंबई में मौत हो गई। अबा इंदौर के खान कंपाउंड में रहते थे। कोरोना की आशंका में उनका सैंपल जांच के लिए भेजा था, अभी रिपोर्ट नहीं आई है।


30 मार्च को 8 पॉजिटिव आए थे

सोमवार को इंदौर और उज्जैन में कोरोना वायरस के 8 नए मामले सामने आए थे। इनमें उज्जैन के एक 37 साल के युवक की 3 दिन पहले ही मौत हो गई थी। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि इंदौर में एक महिला, एक वृद्ध और एक युवक की मौत हो गई, जबकि उज्जैन में मृतकाें में एक वृद्धा और एक युवक शामिल है। इंदौर में अभी 27, उज्जैन 5, जबलपुर में 8, भोपाल में 3, ग्वालियर और शिवपुरी में 2-2 संक्रमित हैं।



इंदौर सबसे संक्रमित शहरों की सूची में 4 नंबर पर
कोरोना संक्रमण से देश में 27 राज्य प्रभावित हैं। इसमें मध्य प्रदेश दसवें नंबर पर है। शहरों की बात करें तो 24 मार्च तक कोरोना वायरस से मुक्त रहा इंदौर बीते 6 दिनों में देश के सबसे संक्रमित शहरों की सूची में चौथे नंबर पर आ गया है। 31 मार्च तक इंदौर में पॉजिटिव केस की संख्या 49 पहुंच गई है, इसमें पांच उज्जैन के संक्रमित भी हैं, जिनका इंदौर में इलाज चल रहा है।





Source : bhaskar

कोई टिप्पणी नहीं