My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कोरोना वायरस: 185 देशों में संक्रमण और 11402 मौतें, अमेरिकी उपराष्ट्रपति का स्टाफर संक्रमित



corona-virus news



कोरोना वायरस: 185 देशों में संक्रमण और 11402 मौतें, अमेरिकी उपराष्ट्रपति का स्टाफर संक्रमित

दुनियाभर में कोरोना वायरस भयंकर रूप लेता जा रहा है। कोरोना का संक्रमण 185 देशों में फैल चुका है। 21 मार्च सुबह तक 2 लाख 75 हजार 997 मामले सामने आ चुके हैं और 11 हजार 402 लोगों की मौत भी हो चुकी है। राहत भरी बात यह है कि 91 हजार 952 लोग ठीक भी हुए हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस का एक स्टाफर भी संक्रमित पाया गया है। यूरोप का वुहान बन चुके इटली में अब तक 4032 जान जा चुकी हैं।



अमेरिका: अमेरिकी उपराष्ट्रपति पेंस का स्टाफर कोरोना से संक्रमित होने वाला व्हाइट हाउस का पहला अफसर बन गया। पेंस की प्रेस सेक्रेटरी केटी मिलर ने संक्रमित होने की जानकारी दी। मिलर ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पेंस के बीच बीते दिनों में कोई संपर्क नहीं हुआ है। व्हाइट हाउस ने किसी भी व्यक्ति की एंट्री के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। इस बीच ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका में नेशनल लॉकडाउन की फिलहाल जरूरत नहीं है।  अमेरिका में मरने वालों की संख्या 264 तक पहुंच चुकी है।



WHO ने कहा: वुहान की रिकवरी से उम्मीद बढ़ी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) प्रमुक टेड्रॉस ग्रेबेसस के  मुताबिक, ‘‘वुहान में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस का नया मामला सामने न आना इस बात की उम्मीद जगाता है कि बाकी दुनिया में महामारी से लड़ने के प्रयास सफल होंगे। हमें ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। ये भी सच है कि कोरोना से बुजुर्ग ज्यादा संक्रमित हो रहे है, लेकिन युवाओं में यह ज्यादा नहीं फैल रहा।’’



corona virus news




न्यूजीलैंड: न्यूजीलैंड सरकार ने कोरोना वायरस की जानकारी देने के लिए एक अलर्ट सिस्टम लागू किया है। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने 21 मार्च को बाकायदा एक आधिकारिक संदेश में इसका ऐलान किया है। यह अलर्ट सिस्टम एक आतंकी हमले की अलर्ट की तरह की काम करता है। इसमें अलर्ट के 4 लेवल तय किए गए हैं। अलर्ट वन सबसे कम और अलर्ट 4 सबसे ज्यादा हाईएस्ट रहेगा। फिलहाल न्यूजीलैंड अलर्ट वन पर है, लेकिन यहां भी नए मामले तेजी से बढ़े हैं। हालांकि आर्डर्न ने यह भी कहा कि अलर्ट लेवल बढ़ने पर भी दवाएं और खाने-पीने का सामान जैसी जरूरी सेवाएं बंद नहीं होंगी। न्यूजीलैंड में अब तक 53 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।








Sources: दैनिक भास्कर 

कोई टिप्पणी नहीं