My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कोरोना के कारण दारोगा भर्ती के लिए 26 अप्रैल को होने वाली मुख्य परीक्षा स्थगित



Main-examination-due-for-coronation-postponed-for-April-26


कोरोना के कारण दारोगा भर्ती के लिए 26 अप्रैल को होने वाली मुख्य परीक्षा स्थगित

पटना: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दरोगा बहाली की परीक्षा स्थगित कर दी है. इस संबंध में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के ओएसडी अशोक कुमार ने आदेश जारी कर दिया है. आदेश में कहा गया है कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के द्वारा विज्ञापन संख्या 1- 2019 के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा, सहायक अधीक्षक कारा एवं सहायक अधीक्षक कारा और भूतपूर्व सैनिक के रिक्त पदों पर चयन हेतु संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित किया गया है.



यह परीक्षा 26 अप्रैल 2020 को आयोजित होने वाली थी लेकिन वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने से बचने के लिए सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के कारण 26 अप्रैल 2020 को प्रस्तावित मुख्य परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है. आगे स्थिति की समीक्षा के बाद परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा की जायेगी.


बता दू कि दारोगा भर्ती परीक्षा के लिए 2446 पदों पर होने वाली बहाली के लिए मुख्य परीक्षा अप्रैल में होनेवाली थी. इसमें प्रारंभिक परीक्षा (PT) में चयनित 50 हजार 72 परीक्षार्थी शामिल होनेवाले थे. और जनवरी के आखिरी सप्ताह में पीटी का रिजल्ट जारी हुआ था और मुख्य परीक्षा अप्रैल में होनेवाली थी.






Input : Jagran

कोई टिप्पणी नहीं