मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कड़ा फैसला, पैदल आ रहे लोग, नहीं पहुंच पायेंगे अपने घर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कड़ा फैसला, पैदल आ
रहे लोग, नहीं पहुंच पायेंगे अपने घर
देशभर में फैले कोरोना वायरस के
मद्दे नज़र हुए लॉकडाउन के दौरान भारी संख्या में लोगों का पलायन देखा गया जिसको देखते
हुए बिहार सरकार ने अपने बॉर्डर को सील कर दिया है, और अब बाहर से आने वाले हर लोगों
को बॉर्डर पर बने राहत कैम्पों में रखने की व्यवस्था की गई है.
बॉर्डर पर की गई है इलाज़ की व्यवस्था
बिहार सरकार का संदेश साफ है कि
किसी भी व्यक्ति को बिना जांच किए बिहार के भीतरी सीमाओं में आने की इजाजत नहीं है.
जो लोग बिहार बॉर्डर पहुंच गए हैं या अभी रास्ते में हैं उनके लिए बॉर्डर पर ही रहने
और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है. बहरहाल उनका इलाज भी वहीं होगा.
तेज़ी से पांव फ़ैला रहा है संक्रमण
आपको बता दें कि देश में कोरोना
वायरस से मरने वाले लोगो की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. 29 मार्च को स्वास्थ्य
मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1000 के ऊपर
पहुंच चुकी है, जबकि मरने वाले लोगो की संख्या भी अब 23 हो चुकी है।

Post a Comment