कोरोना का असर: 7 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित और 33 हजार 509 लोगो की मौतें, न्यूयॉर्क में 1000 से ज्यादा लोगों की जान गई
कोरोना का असर: 7 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित और
33 हजार 509 लोगो की मौतें, न्यूयॉर्क में 1000 से ज्यादा लोगों की जान गई
वॉशिंगटन: दुनियाभर के 199 देशों में फैल चुका कोरोना वायरस थमने का नाम ही नहीं ले रहा
है। कोरोना वायरस से अब तक 33 हजार 509 लोगों की मौत हो चुकी है,और 7 लाख से ज्यादा
लोग संक्रमित हैं। एक लाख 51 हजार से ज्यादा ठीक हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से
24 घंटे में 518 लोगों की मौत हुई है। देश के सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में मौतों
का आंकड़ा 1000 से ज्यादा हो गया है। वहीं, 24 घंटे में संक्रमण के 7200 नए मामले सामने
आये हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 59 हजार से ज्यादा पहुंच गई है। इनमें केवल
न्यूयॉर्क सिटी में 33,768 मामले हैं।
न्यूयॉर्क सिटी के ब्रुकडेल यूनिवर्सिटी
मेडिकल सेंटर का कहना है कि शहर के अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार
बढ़ती जा रही है। इस हिसाब से अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी हो गई है। ब्रुकडेल यूनिवर्सिटी
के अधिकारियो ने कहा कि ऑक्सीजन टैंक कितना कम है इसकी जानकारी नहीं है। वर्ल्डोमीटर
के मुताबिक, अमेरिका में अब तक 2 हजार 484 लोगों की जान जा चुकी है। यहां एक लाख
42 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 30 मार्च
को कहा कि अगले दो हफ्तों में मौतों का आंकड़ा पीक पर होगा। साथ ही कहा कि देश में
सोशल डिस्टेंसिंग के नियम 30 अप्रैल तक बने रहेंगे।
स्पेन में मृतकों की संख्या 6803
स्पेन में एक दिन में 821 लोगों
की मौत हो गई है। स्पेन में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6803 हो गई है। ताजा
आंकड़ों के मुताबिक, स्पेन में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,110 हो गई है। 26 मार्च
को स्पेन की 86 वर्षीय राजकुमारी मारिया टेरेसा की भी संक्रमण से मौत हो गई थी।
इटली: लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है
इटली की नेशनल सिविल प्रोटेक्शन
एजेंसी के मुताबिक, इटली में 24 घंटे में 756 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मौतों
का आंकड़ा 10,779 हो गया है। इटली में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 97 हजार से
ज्यादा हो गए हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार देश में लॉकडाउन
की समय सीमा बढ़ा सकती है। इटली में 9 मार्च से 3 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया
था।
फ्रांस में रविवार को 292 लोगों की मौत
फ्रांस के नेशनल हेल्थ सर्विस
ने रविवार को बताया कि देश में एक दिन में 292 लोगों की मौत हुई है। मौतों का आंकड़ा
2,606 हो गया है। इससे पहले 28 मार्च को 319 लोगों की मौत हुई थी। यहां 40 हजार
174 लोग संक्रमित हैं।
Source: Bhaskar

Post a Comment