कोरोना का असर: देश में अब तक 32 लोगो की मौतें, पश्चिम बंगाल में आज कोरोना से दूसरे संक्रमित ने दम तोड़ा
कोरोना का असर: देश में अब तक 32 लोगो की मौतें,
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना से दूसरे संक्रमित ने दम तोड़ा
कोलकाता: देश में कोरोना वायरस
के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से संक्रमित 54 वर्षीय
महिला की 29 मार्च रात 2 बजे मौत हो गई। यह कोरोना वायरस संक्रमण से राज्य में दूसरी
मौत है। वह महिला दार्जिलिंग जिले के कलिमपोंग की रहने वाली थी। वह हाल ही में बेटी
का इलाज करवा कर चेन्नई से लौटी थी। इसके बाद उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसे नॉर्थ
बंगाल मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था।
बता दू इससे पहले 29 मार्च को
5 संक्रमितों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र के मुंबई में 40 साल की महिला की जान गई थी,
वह हाइपरटेंशन की मरीज भी थी। इसके अलावा राज्य के बुलढाणा में भी 45 वर्षीय व्यक्ति
की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई थी। उन्हें पहले निमोनिया की शिकायत बताई गयी थी।
इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 29 मार्च को आई रिपोर्ट में पता चला कि वे कोरोना वायरस
से संक्रमित थे। 29 मार्च को ही अहमदाबाद में 45 साल के व्यक्ति की मौत हुए। वह पहले
से डायबिटीज से पीड़ित था। गुजरात में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 5 पर पहुंच
गया है। जम्मू-कश्मीर में भी कोरोना संक्रमण से 62 साल के व्यक्ति की जान चली गई। डॉक्टर
के मुताबिक, उसे लीवर से जुड़ी बीमारी थी। इसके साथ राज्य में मरने वालों की तादाद
2 हो गई। पंजाब में भी रविवार को कोरोना वायरस से दूसरी मौत हुई थी।
महाराष्ट्र में अब तक 8 लोगो की जान गई
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से
अब तक 8 लोगों की जान गई। राज्य में लगातार तीसरे दिन संक्रमण के चलते मौतें हुईं।
28 मार्च को यहां संक्रमण से 4 मौतें हुई थीं। 28 मार्च को कोच्चि में 69 साल के बुजुर्ग
की मौत हुई। यह राज्य में संक्रमण से मौत का पहला मामला है।

Post a Comment