My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

इस शर्त पर एक्ट्रेस बनेंगी नेहा कक्कड़, शेयर की पूरी बाते



Neha-Kakkar-to-become-an-actress-on-this-condition



इस शर्त पर एक्ट्रेस बनेंगी नेहा कक्कड़, शेयर की पूरी बाते

बॉलीवुड में सिंगिंग में अपनी पहचान बना चुकीं नेहा कक्कड़ अब एक्टिंग का रुख अपनाना चाहती हैं. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने एक्टिंग करियर को शुरू करने को लेकर अपनी योजना के बारे में बात की. असल में नेहा अपने साथी सिगंर्स की तरह फ्लॉप नहीं होना चाहतीं. इसलिए उन्होंने एक्ट्रेस बनने को लेकर पूरी प्लानिंग की हुई है.



न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए नेहा कक्कड़ ने कहा की, “अभी जितने सिंगर्स ने एक्टिंग में हाथ आजमाया है, उन्हें सफलता नहीं मिली है.” उल्लेखनीय है कि हिमेश रेशमिया, हनी सिंह, मीका सिंह, सोनू निगम, सुखविंदर सिंह, आदित्य नारायण जैसे कई दिग्गज बॉलीवुड सिंगर्स ने एक्टिंग में हाथ आजमा चुके है. लेकिन सभी बेहद मशहूर और ऑडिएंस में अच्छी-खासी पैठ रखने के बाद भी जब वे एक्टिंग में आए तो उन्हें ऑडिएंस ने सिरे से नकार दिया.
हाल ही में आई हिमेश की ‘हैप्पी हार्ड एंड हीर हो या फिर सोनू निगम की ‘जानी दुश्मन. ज्यादा सिंगर्स की एक्टिंग को देखने के बाद उन्हें ऑडिएंस और फैन्स की उलाहना का शिकार होना पड़ा है. इसलिए अब ज्यादा सिंगर्स अपने सिंग‌िंग पर ही ध्यान दे रहे हैं.



Neha-Kakkar-to-become-an-actress-on-this-condition




ऐसे में नेहा कक्कड़ अपने वीडियो सॉन्ग्स को जबर्दस्‍त कामयाबी मिलता देख फिल्मों में एक्टिंग करने को लेकर उत्साहित हैं. लेकिन उन्होंने फिल्म में आने से पहले एक खास किस्म की शर्त रखी है. उन्होंने अपने साथी सिंगर्स से सीखते हुए कहा है, “मैं उसी फिल्म में एक्टिंग करूंगी, जिसके हिट होने की संभावनाएं ज्यादा हों.”
नेहा कक्कड़ कहती हैं, “मैं महज एक्टिंग करने के लिए फिल्म नहीं करना चाहती. मैं चाहती हूं कि जिस फिल्म में मई मैं काम करूं वह फिल्म बड़ी हिट साबित हो. मैं ऐसी किसी फिल्म में बिल्‍कुल हाथ नहीं लगाऊंगी जिसके हिट होने की संभावना ही ना हो. मैं उन फिल्मों का हिस्सा बनना चाहूंगी जिसको लेकर मुझे महसूस होगा कि इसका हिट होना तय है.”







Sources: News18

कोई टिप्पणी नहीं