My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

रामनवमी पर डीजे बजाने पर रोक, बिहार सरकार का आदेश - शोभायात्रा के लिए लेना पड़ेगा लाइसेंस



Bihar News



रामनवमी पर डीजे बजाने पर रोक, बिहार सरकार का आदेश - शोभायात्रा के लिए लेना पड़ेगा लाइसेंस

आपको बता दे रामनवमी 2 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दौरान शहर के विभिन्न मार्गो से निकलने वाली शाेभायात्रा डाकबंगला चौराहे पर पहुंचती है। इसकाे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार काे पुलिस अधिकारियाें के साथ बैठक करने के बाद डीएम कुमार रवि ने कहा कि शाेभायात्रा निकले जाने वाले मार्ग का लाइसेंस लेना अनिवार्य है। शाेभायात्रा निकालने वाली समिति द्वारा मार्ग की विस्तृत जानकारी आवेदन में ली जाएगी। इस आवेदन पर 10 लाेगाें के हस्ताक्षर नाम, पता और माेबाइल नंबर के साथ रहेगा। इस दाैरान डीजे बजाने, अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन करने आपत्तिजनक नारा लगाने पर पूरी तरह से राेक रहेगी।




कोई भी व्यक्तिआदेश का उल्लंघन करता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां की सुरक्षा विधि व्यवस्था काे लेकर बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद चैती छठ और रामनवमी के दाैरान प्रर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान काे प्रतिनियुक्त करने का संयुक्तादेश निकाला जाएगा।





कोई टिप्पणी नहीं