कोरोना वायरस के कारण शाहिद की फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग टली
कोरोना वायरस के कारण शाहिद की फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग टली
कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते कई बड़े प्रोजक्ट बंद हो चुके हैं। कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग रुक गए है। इतना ही नहीं दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों के सिनेमाघर भी संक्रमण को देखते हुए बंद कराय जा चुके हैं।
अब खबर आ रही है कि अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग कोरोना वायरस के खतरे की वजह से रोक दी गई है। खुद शाहिद ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। शाहिद ने लिखा है:- ‘हमारी सामाजिक जवाबदेही बनती हैं कि हम वो सब करे जिससे ये वायरस फैलने से रुक जाए। इसलिए हमारी टीम ने शूटिंग को फिलहाल रोक दिया है। ताकि हमारी यूनिट का हर मेंबर अपने परिवार के पास सुरक्षित रहे ।'

Post a Comment