My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

रामायण-महाभारत के बाद टीवी पर बच्चों का सुपर हीरो शक्तिमान के पुन: प्रसारण



Re-transmission-of-Shaktimaan


रामायण-महाभारत के बाद टीवी पर बच्चों का सुपर हीरो शक्तिमान  के पुन: प्रसारण

Mumbai: भारतीय टेलीविजन के इतिहास के सबसे ज्यादा लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक रहे ‘शक्तिमान की टीवी पर वापसी हो रही है. ‘शक्तिमान के मुख्य कलाकार मुकेश खन्ना ने इसकी पुष्टि की है. कोरोना वायरस के चलते लागू देशव्यापी बंद के दौरान दर्शकों के लिए पुराने जमाने के कई लोकप्रिय शो शुरू किए गए हैं, जिनमें ‘रामायण और ‘महाभारत भी शामिल हैं. इसके अलावा शाहरुख खान अभिनीत ‘सर्कस और रजीत कपूर अभिनीत ‘ब्योमकेश बक्शी को भी राष्ट्रीय प्रसारक और उससे जुड़े चैनलों पर प्रसारित करने की घोषणा हुई है.


मुकेश खन्ना ने टि्वटर पर 28 मार्च को ‘शक्तिमान के पुन: प्रसारण होने की जानकारी दी. उन्होंने एक वीडियो क्लिप में कहा की, ‘‘एक दिन में देश के दो महाकाव्यों ‘रामायण और ‘महाभारत को देखना लॉकडाउन में रह रहे 135 करोड़ भारतवासियो के लिए खुशी की बात है. घर पर रहें और इसका आनंद उठाएं. लेकिन ‘शक्तिमान के प्रशंसकों के लिए भी अच्छी खबर ला रहा हूं. ‘शक्तिमान की भी प्रसारण जल्द होने जा रहा है.”


हालांकि अभिनेता ने तारीख और समय की जानकारी अभी नहीं दी है. उन्होंने प्रशंसकों से प्रतीक्षा करने के लिए कहा है. फैंस उनके इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ जल्‍दी अनाउंसमेंट कर दीजिए मुकेश सर, शक्तिमान देखना है फिर से टीवी पर. 20 साल बाद बचपन की यादें ताजा हो जायेगी.’



बता दू बालीवुड के बादशाह शाहरूख खान ने दुनिया के सामने पेश करने वाला धारावाहिक “सर्कस दूरदर्शन पर फिर वापसी कर रहा है. अजीज मिर्जा के इस शो का दूरदर्शन पर शनिवार रात आठ बजे से प्रसारण होगा. दूरदर्शन ने एक ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी.




Source : Prabhat Khabar

कोई टिप्पणी नहीं