My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए तेजप्रताप यादव ने किया हवन, कहा- पूजा से वातावरण होता है शुद्ध



Tejapratap-Yadav-did-havan-to-fight-corona-infection


कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए तेजप्रताप यादव ने किया हवन, कहा- पूजा से वातावरण होता है शुद्ध

पटना: बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए आज अपने घर पर हवन-पूजन किया है. नवरात्र के मौके पर तेजप्रताप ने पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और लोगों से अपील भी किये कि आप घर में ही रहें और नवरात्र पर मां दुर्गा की अराधना करें.



कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तेजप्रताप का हवन-पूजन

कोरोना वायरस को लेकर एक तरफ जहां सरकार लोगों को जागरूक कर रही है. वहीं नवरात्र के मौके पर लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव मां दुर्गा की आराधना कर लोगों को स्वस्थ रखने की कामना कर रहे हैं. तेजप्रताप यादव ने आज अपने आवास पर हवन-पूजन किया. उन्‍होंने लोगों से अपील भी की आप स्वस्थ रहें और घरों से बाहर ना निकलें. जरूरी ये है कि नवरात्र के मौके पर आप माता रानी की आराधना करें, क्योंकि हवन-पूजन से ना सिर्फ वातावरण शुद्ध होता है बल्कि कोरोना जैसी बीमारियां भी दूर भागती हैं.





Input : News18

कोई टिप्पणी नहीं