भूटान के राजा ने अपील की थी, हर व्यक्ति एक पौधा लगाए
भूटान के राजा ने अपील की थी, हर व्यक्ति एक पौधा
लगाए
थिंपू: दुनियाभार में पर्यावरण
को सबसे अधिक महत्व देने वाला देश भूटान है। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक
ने पिछले दिनों अपना 40वा जन्मदिन अलग तरीके से मनाया है। भूटान के राजा ने देशवासियों
से अपील कि है की उनको किसी तरह का उपहार न दिया जाए। उनके जन्मदिन पर हर व्यक्ति एक
पौधा लगाए। इसके अलावा अपने घर के आसपास खाली जगह पर और पड़ोसी के घर के आसपास साफ-सफाई
करने की प्रतिज्ञा लें। यही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार और सम्मान होगा। बता दे आपको इस
छोटे से राष्ट्र के राजा की अपील पर प्रजा ने भी उनकी इच्छा पूरी करने की प्रतिज्ञा
जताई है।
भूटान के राजा की इस अपील के बाद
दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता को बढ़ाने को लेकर नई बहस छिड़ गई है। यह पहली
बार नहीं हुआ है कि राजा ने प्रजा से पेड़ लगाने की अपील की हो। साल 2016 में जब उनके
बेटे का पहला जन्मदिन था, तब भी उन्होंने और उनकी पत्नी ने प्रजा से अपील की थी कि
प्रत्येक घर में एक पौधा लगाया जाए। इसके बाद पूरे भूटान में 108,000 से अधिक पौधे
लगाए गए जो अब पेड़ बन रहे हैं।
राजा की इच्छाएं पूरी करने को
बच्चों ने लिया संकल्प
राजधानी थिम्पू में हुए इस कार्यक्रम
में खासकर स्कूली बच्चों ने संकल्प लिया है। राजा की तीनों इच्छाएं पूरी करने के लिए
सबसे आगे बच्चे है। समारोह में प्रधानमंत्री डॉ. लोटे त्शेरिंग ने बच्चों को संबोधित
करते हुए कहा कि राष्ट्र प्राकृतिक संपदा से ही धनवान बनता है। देश की अर्थव्यवस्था,
शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योगों के लिए पर्यावरण का साफ-सुथरा होना बहुत जरूरी है, अत:
राजा चाहते हैं कि उसके आगमन से पूर्व पूरा राष्ट्र नए पैड़-पौधों से आच्छादित हो जाए।
Sources: Bhaskar

Post a Comment