कोरोना वायरस का असर: दिल्ली मेट्रो ने जारी की एडवाइज़री, खड़े होकर नहीं कर सकेंगे सफर
कोरोना वायरस का असर: दिल्ली मेट्रो ने जारी की
एडवाइज़री, खड़े होकर नहीं कर सकेंगे सफर
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने
आठ सूत्री एडवाइज़री जारी कर कहा कि मेट्रो के अंदर भी यात्रियों को एक मीटर की दूरी
बनानी होगी और एक सीट की गैपिंग करके बैठना होगा. साथ ही मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों
की रैंडम थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी.
दिल्लीः दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन
(DMRC) ने कोरोना वायरस के मद्देनजर यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. DMRC की
ओर से गुरुवार देर रात जारी की गई आठ सूत्री एडवाइजरी में कहा गया है कि यात्रियों
से कहा गया है कि वे केवल बहुत ही जरूरी होने पर ही मेट्रो से सफर करें. मेट्रो में
यात्रा करते समय एक-दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें. मेट्रो में यात्रियों
को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी. वहीं, जो यात्री मेट्रो में सफर करेंगे,
उन्हें एक सीट छोड़कर बैठना होगा.
एडवाइजरी के अनुसार, मेट्रो में
सफर कर रहे यात्रियों की रैंडम थर्मल स्कैनिंग की जाएगी. स्कैनिंग की व्यवस्था सभी
मेट्रो स्टेशनों पर होगी. अगर किसी को बुखार या उनमें कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए
तो उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया जायेगा या अलग रखा जाएगा. ट्रेनें ऐसे स्टेशनों
पर नहीं रुक सकती हैं, जहां यात्रियों की भीड़ हो सकती है. जहां यात्रियों के बीच एक
मीटर की अपेक्षित दूरी से कम हो सकती है, वहां नहीं रुकेगी ट्रैन। ट्रेनों की फेरों
की संख्या स्थिति के अनुसार कम हो सकती है.
बता दू इसके साथ ही मेट्रो में
यात्रा करने और मेट्रो परिसर के भीतर रहने के दौरान यात्रियों को स्वास्थ्य एवं परिवार
कल्याण मंत्रालय द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए समय-समय पर जारी की
गई सलाह का पालन करने को कहा गया है.कोई भी यात्री जिसमें कोरोना वायरस से संक्रमित
लोगों के समान लक्षण पाये जाते हैं, उन्हें मेट्रो या सार्वजनिक परिवहन के किसी अन्य
सेवाएं से यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है. DMRC की तरफ से लोगों से अपील की गई
है कि वे इस वैश्विक संकट से निपटने के लिए धैर्य के साथ संकल्प लें और कोरोना वायरस
के प्रसार को कम करने के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग करें.

Post a Comment