पटना-रांची समेत बिहार और झारखण्ड के प्रमुख शहरों में सड़कों पर सन्नाटा, मॉल और दुकानें बंद
पटना-रांची समेत बिहार और झारखण्ड के प्रमुख शहरों में सड़कों पर सन्नाटा, मॉल और दुकानें बंद
बिहार-झारखंड में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर दिख रहा है। पटना ,रांची, धनबाद, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत अन्य शहरों में सड़कें सुनसान हैं। पटना में लोग घरों में बंद हैं। जरूरी समान खरीदने के लिए इक्का-दुक्का लोग ही घर से बाहर निकल रहे हैं।पाटलिपुत्र गोलंबर पर बिलकुल सन्नाटा दिखा। यहां से बोरिंग रोड तक एक-दो बाइक और कार ही सड़क पर चलती दिखीं। बोरिंग रोड चौराहे पर स्थित दूध की दुकान पर तीन-चार लोग दिखे। और यही स्थिति आयकर गोलंबर और डाकबंगला चौराहा पर भी दिखी। सड़क पर न के बराबर ही ट्रैफिक था। करगिल चौक और गांधी मैदान इलाके में भी जनता कर्फ्यू केकारण लोग नहीं दिखे। यहां एक-दो सिटी बसें चलती दिखीं, लेकिन वो खाली था।
पटना के हाल
गाँधी मैदान, बेली रोड, फ्रेजर रोड डाकबंगला चौराहा, कंकड़बाग, राजेंद्र नगर, और दानापुर समेत प्रमुख सड़कों पर आम दिनों में सुबह से ही भारी भीड़ रहती है और आए दिन जाम लगता है। लेकिन जनता कर्फ्यू की वजह से यहां पर सन्नाटा पसरा है। बता दू राजीव नगर, आशियाना नगर, बेऊर मोड़ इलाके में भी लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील का हम समर्थन करेंगे और बिना किसी जरूरी काम के घरों से नहीं निकलेंगे।
रांची के हाल
रांची में राजभवन के पास लगने वाला बाजार पूरी तरह से बंद है। आम दिनों में तो यहां भारी भीड़ रहती है। शहर का सेंटर माने जाने वाले फिरायाल चौक पर भी जनता कर्फ्यू का समर्थन देखने को मिल रहा है। यहां सभी दुकानें बंद हैं। फुटपाथ पर लगने वाला बाजार भी नहीं लगा है। रांची स्टेशन और खादगढ़ा बस स्टैंड के बाहर कुछ यात्री दिखे, लेकिन ऑटो न चलने की वजह से वे पैदल ही घरों की ओर निकल गए।

Post a Comment