उतर प्रदेश हाथरस के क्वारनटीन सेंटर से फरार हुए 35 कोरोना संदिग्ध लोग, 29 पर FIR दर्ज हुई
उतर प्रदेश
हाथरस के क्वारनटीन सेंटर से फरार हुए 35 कोरोना संदिग्ध लोग, 29 पर FIR दर्ज हुई
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण पैर पसारता जा रहा है.
UP सरकार और प्रशासन इसे अब और फैलने से रोकने की पूरा कोशिश कर रहे हैं. केन्द्र सरकार
ने भी इसी बात को ध्यान में रखते हुए 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा किये थे जो 14 अप्रैल
तक चलेगा. इस बीच UP के हाथरस जिले से एक खबर सामने आई है कि एक क्वारनटीन सेंटर से
करीब 35 कोरोना के संदिग्ध फरार हो गये हैं.
जानकारी के मुताबिक हाथरस जिले के थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा
बिसावर के प्राथमिक विद्यालय में अन्य राज्यों से आए 35 लोगों को क्वारनटीन किया गया
था. लेकिन पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण सभी लोग रात में चकमा देकर मौके से फरार
हो गए. जब यह मामला प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में आया है तो वह कार्रवाई की
बात कह रहे हैं.
आपको बता दू कि हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर में
अन्य राज्यों से आए लोगों को प्राथमिक विद्यालय में क्वारनटीन किया गया था. जिलाधिकारी
द्वारा इन लोगों के खाने-पीने की और अन्य व्यवस्थाओं के लिए पंचायत सचिव को ड्यूटी
पर लगाया गया था. लेकिन रात में खाना खाने के बाद पंचायत सचिव जैसे ही विद्यालय से
अलग हुए, तभी यह लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए.
6 लोग लौटे वापस, बाकी 29 के खिलाफ हुई FIR
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने फरार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
कराने की बात कही है वहीं सरकारी काम में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव को तत्काल
प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

Post a Comment