My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कोरोना का असर: यूपी में कोरोना वायरस के 172 कोरोना पॉजिटिव में 42 तबलीगी जमात के



42-out-of-17-tabulate-corona-positives-of-corona-virus-in-UP


कोरोना का असर: यूपी में कोरोना वायरस के 172 कोरोना पॉजिटिव में 42 तबलीगी जमात के

प्रदेश में शुक्रवार तक कोरोना वायरस से पॉजिटिव लोगों की कुल संख्या बढ़कर 172 हो गई है। जिसमें से 42 सिर्फ वे लोग हैं जो पिछले महीने तबलीगी जमात में शामिल हुए थे। फिलहाल राज्य सरकार जमात में शामिल होने वाले औश्र सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। सरकार को शक है कि बड़ी संख्या में छिपे ये सदस्य और भी लोगों में यह घातक वायरस फैला सकते हैं।



कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गये 34 लोगो को यूपी के विभिन्न जिलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा यूपी सरकार कोरोना संदिग्धों को क्वारेंटीन सेंटर्स में भर्ती कराया है। उतर प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है। सबसे अधिक मामले दिल्ली से सटे नोएडा से सामने आए हैं। इसके अलावा तबलीगी जमात के कई सदस्यों को गाजियाबाद के अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।


अन्य राज्यों की बात करें तो भारत में सबसे अधिक महाराष्ट्र में मामले दर्ज किए गए हैं जहां अबतक कुल 335 मामले सामने आए हैं, ज्यादा कोरोना वायरस मामलों में केरल को पीछे छोड़ अब 309 मामलों के साथ तमिलनाडू दूसरे नंबर पर आ गया है। केरल में अबतक कुल 286 मामले सामने आ चुके हैं। इनके अलावा दिल्ली, आंद्र प्रदेश, कर्नाटक में भी कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।




Source : IndiaTV

कोई टिप्पणी नहीं