दूरदर्शन पर 'रामायण' की लोकप्रियता को देखकर एक और चैनल पर भी शुरू हुआ ‘रामायण’का प्रसारण
दूरदर्शन पर 'रामायण' की लोकप्रियता को देखकर एक
और चैनल पर भी शुरू हुआ ‘रामायण’का प्रसारण
कोरोना वायरस से बचाव के लिए
14 अप्रैल तक पुरे देश में लॉक डाउन है। इस लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर लोगों की भारी
मांग पर डीडी नेशनल पर गोल्डन एज शो ‘रामायण’ की वापसी हुई है। रामानंद सागर के इस
पुराने शो ने एक बार फिर अपनी लोक-प्रियता को साबित कर दिया है। ऑन एयर होते ही शो
ने TRP के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। अब ये खबर आ रही है की जल्द ही एक और एंटरटेनमेंट
चैनल पर भगवान राम और माता सीता की ये कहानी देखने को मिलेगी। जिसका प्रसारण रामनवमी
से शुरू होगा। इस सीरियल में गगन मलिक, सचिन त्यागी, नेहा सरगम, शिखा स्वरूप, रूहा
गुजराती, दिव्यांका त्रिपाठी जैसे मशहूर कलाकार लीड भूमिकाओं में नजर आएंगे। श्री रामचरितमानस
पर आधारित इस ‘रामायण’
का प्रसारण 12 अगस्त 2012 से लेकर 1 सितम्बर 2013 के बीच हुआ था।
इस सीरियल में लक्ष्मण का किरदार
निभाने वाले अभिनेता नील भट्ट ने दैनिक भास्कर को बातचीत के दौरान बताया, ‘आप यकीन
नहीं मानेंगे कि मैं फिलहाल पुरानी रामायण देख रहा था और खुद के निभाए किरदार की तुलना
फिलहाल प्रसारित हो रही रामायण के किरदार से कर रहा था। इसी बीच इस खबर का आना कि मेरी
वाली ‘रामायण’ भी फिर से टेलीविजन
पर आने वाली हैं, मेरे लिए ये बहुत ही खुशी की बात है।’
उन्होंने कहा, ‘हो सकता है पिछली बार लोगों ने कम
वक्त होने की वजह से मेरा शो नहीं देखा होगा लेकिन अब पूरा मौका है देखने का। खुद को
इतने साल बाद फिर से लक्ष्मण के किरदार में स्क्रीन पर देखना काफी दिलचस्प अनुभव होने
वाला हैं। मैं तो दोनों रामायण देखने वाला हूँ, उम्मीद करता हूँ ऑडियंस भी दोनों रामायण
देखेंगे।’
बात दूरदर्शन की की जाये तो सोशल
मीडिया की मांग के बाद ‘रामायण’
और ‘महाभारत’ की री-टेलीकास्ट
किया गया है। इसके बाद लोगों ने इंडियन सुपर हीरो शो ‘शक्तिमान’ की भी मांग की। अब
उसे भी दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा है। इसके अलावा ब्योमकेश बक्शी, फौजी, सर्कस,देख
भाई देख और श्रीमान श्रीमती जैसे शोज़ की भी वापसी हो गई है। गौरतलब है कि 19 मार्च
से टीवी शोज़ की शूटिंग बंद है। ऐसे में कई और चैनल्स भी पुराने शोज़ का प्रसारण कर
रहे है। इसमें सोनी टीवी, जी टीवी और कलर्स जैसे चैनल्स के नाम शामिल हैं।
Source: Dainik Bhaskar


Post a Comment