My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

बिहार के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर; बिहार में फिलहाल नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, शिक्षा मंत्री ने कही यह बात


Latest News in Bihar


पटना: बिहार में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच राज्य के शिक्षण संस्थान फिलहाल नहीं खोले जायेंगे. राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर जहा 6000 के पास पहुंच गई है, वहीं अबतक 35 लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में सरकार किसी भी तरह की कोताही बरतने के मूड में नहीं है. बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने इस बात की जानकारी देते हुये कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए फिलहाल बिहार में शैक्षणिक संस्थान नहीं खोले जायेंगे.


कृष्णनंदन वर्मा ने कहा कि जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में शिक्षा विभाग समीक्षा बैठक करेगा, जिसमें इस बात का फैसला लिया जा सकता है कि बिहार में शिक्षण संस्थान यानी स्कूल-कॉलेज कब खुलेंगे. उन्होंने कहा कि सभी जिलों के अभिभावकों छात्रों और संस्थान के निदेशकों से सुझाव मांगे गये थे, जिसमें से अधिकांश सुझाव संस्थान खोलने की सहमति देने लायक नहीं थे. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये सरकार ने फिलहाल शिक्षण संस्थानों को नहीं खोलने का निर्णय लिया है.


आपको मालूम हो कि बिहार में कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बाद से स्कूल, कॉलेज समेत निजी शिक्षण संस्थान भी पूर्णत: बंद हैं. इसका खामियाजा जहा एक तरफ छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में उठाना पड़ रहा है तो वहीं संस्थानों को भी आर्थिक किल्लत का सामना करना पड़ रहा है.





www.anmolwire.in पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें Facebook  पर फॉलो करें.

कोई टिप्पणी नहीं