बिहार के सरकारी माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अगले माह 30 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, देखें शेड्यूल
पटना: बिहार के सरकारी माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छठे चरण के नियोजन के लिए अंतिम रूप से चयनित 30 हज़ार शिक्षक अभ्यर्थियों को अगले माह यानी जुलाई में नियोजन पत्र मिल जायेगा. शिक्षा विभाग ने गुरुवार शाम कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से रोकी गई नियोजन प्रक्रिया का संशोधित शिड्यूल जारी कर दिया है. नये शिड्यूल के मुताबिक जून में मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन होगा. 14 जुलाई को नगर निकायों और 15 जुलाई को जिला परिषद में नियोजन पत्र बांटा जायेगा. छठे चरण के तहत माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया करीब 11 माह पहले शुरू की गई थी. समय-समय पर कई बार अलग-अलग कारणों से इसमें बदलाव होता रहा है.
शिक्षकों का नियोजन शिड्यूल कुछ इस तरह से होगा
मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन - 20 जून, अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन 24 से 26 जून, जिला परिषद और नगर निकाय द्वारा सूची का अनुमोदन 1 जुलाई को. नियोजन इकाई द्वारा मेधा सूची का सार्वजनीकरण 4 जुलाई. एनआईसी की वेबसाइट पर प्रकाशन की तारीख -10 जुलाई. जिलास्तर पर नियोजन पत्र का वितरण - 14 और 15 जुलाई.
किस जिले में कितनी वैकेंसी
बिहार के हाईस्कूल में 11919 और इंटर स्तरीय विद्यालयों में 18101 शिक्षक होंगे बहाल. सबसे ज्यादा गया में 1470 ,पटना में 1041, भोजपुर में 765, दरभंगा में 657, नालंदा में 577, सारण में 576, बक्सर में 318, रोहतास में 376, कैमूर में 265, गया में 372, जहानाबाद में 242 औरंगाबाद में 469, शिवहर में 44, वैशाली में 339, पूर्वी चंपारण में 494, समस्तीपुर में 401, हाईस्कूल शिक्षक नियुक्त होंगे.
प्लस टू स्कूलों में वैकेंसी का ब्यौरा
प्लस टू में पटना में 980, रोहतास में 1008, नालंदा में 761, दरभंगा में 740, मधुबनी में 737, भोजपुर में 617, बक्सर में 310, नवादा में 961, औरंगाबाद में 604, सीतामढ़ी में 588, वैशाली में 505, पूर्वी चंपारण में 789, पश्चिमी चंपारण में 464, सीवान में 616, शिक्षक पदों के लिए बहाली प्रक्रिया सम्पन्न होगी।
|
यह
भी पढ़े: SSC ने CHSL, CGL, JE और अन्य परीक्षाओं के लिए जारी किया रिवाइज़्ड शिड्यूल, जानें कब होगी परीक्षा
|

Post a Comment