My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

राजधानी दिल्ली के अस्पतालों पर क्यों लग रहे हैं गंभीर आरोप, सीएम अरविन्द केजरीवाल भी बोले यह बात


Latest News in Delhi


नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने शुरुआत से ही यह दावा किया है कि पूरी ईमानदारी के साथ कोरोना वायरस के टेस्ट किए जा रहे हैं. कोरोना पॉजिटव मरीजों का ठीक से इलाज किया जा रहा है. वेंटिलेटर और बेड की कोई कमी नहीं होने दी जा रही है. लेकिन बीते एक हफ्ते की दो घटनाओं में दिल्ली के अस्पतालों पर गंभीर आरोप लगे हैं. कोरोना पॉजिटिव मरीजों को बेड और वेंटिलेटर ना देने के बड़े आरोप लगे हैं. खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी बेड की कालाबाज़ारी किए जाने के आरोप लगा चुके हैं.


वेंटिलेटर ना मिलने से पूर्व सांसद की भतीजी की मौत

पूर्व सांसद और पत्रकार शाहिद सिद्दीकी ने आरोप लगाते हुये कहा है कि मेरी भतीजी की मौत हो गई है. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में 7 जून की रात उसने दम तोड़ दिया. एक ट्वीट कर शाहिद सिद्दीकी ने यह जानकारी दी है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पतालों की हालत बहुत खराब है. लोग मर रहे हैं. मेरी भतीजी की हालत बेहद खराब थी, बावजूद इसके उसे तो आईसीयू में रखा गया और ना ही वेंटिलेटर पर. भतीजी को तेज बुखार था और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. उसे लेकर हम दिल्ली के कई अस्पतालों में गये, लेकिन कहीं भी उसे एडमिट नहीं किया गया.


LNJP अस्पताल में मरीज को बेड देने का आरोप

4 दिन पहले अमरप्रीत नाम की महिला ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को एक ट्वीट किया था. अमरप्रीत का आरोप था कि उसके पिता लखजीत कोरोना वायरस पॉजिटिव थे. बावजूद इसके LNJP अस्पताल ने उन्हें भर्ती नहीं किया. अस्पताल ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया. उन्हें जैसे ही तेज बुखार हुआ तो वह गुरुवार की सुबह पिता को लेकर एलएनजेपी अस्पताल पहुंची, जहा बाहर ही उन्हें इंतजार कराया गया. इस बीच उनके पिता की देखरेख के लिए कोई डॉक्टर नहीं आया. आरोप है कि इस लापरवाही के कारण उनके पिता की मौत हो गई है. अमरप्रीत ने अपनी यह आपबीती सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी.


वहीं, इस बारे में एलएनजेपी अस्पताल प्रशासन ने अपना पक्ष रखते हुये कहा था कि मरीज को अस्पताल में एडमिट करने से मना नहीं किया गया था. अस्पताल लाते ही डॉक्टर्स ने उनकी जांच की थी. मरीज को सुबह 7.10 से 7.30 बजे के बीच अस्पताल लाया गया था. अस्पताल के ऑटो जेनरेटेड इलेक्ट्रॉनिक कैजुअल्टी रिकॉर्ड में सुबह 7.37 बजे मरीज को 'Brought Dead' घोषित किया गया है.


अरविन्द केजरीवाल का आरोप- बेड की कालाबाजारी कर रहे कुछ अस्पताल

कुछ दिन पहले ही राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली के कुछ अस्पताल बेड की कालाबाजारी कर रहे हैं. केजरीवाल ने कोविड 19 के मरीजों को भर्ती करने से मना करने वाले और बेड की कालाबाजारी में लिप्त अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. इन्हीं सब कारणों से सीएम ने अस्पतालों में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर की तैनाती के आदेश दिए हैं. मरीज भर्ती होने लायक है या नहीं, यह तय करने की जिम्मेदारी नर्सिंग ऑफिसर को दी गई है.





www.anmolwire.in पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें Facebook पर फॉलो करें.

कोई टिप्पणी नहीं