Bihar Election 2020: कांग्रेस के वर्चुअल सम्मेलन को कल संबोधित करेंगे राहुल गांधी
पटना: बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भी अपनी तैयारियों को लेकर किसी भी तरह से पीछे नहीं रहना चाहती. इसी क्रम में कांग्रेस मंगलवार यानी एक सितंबर से बिहार के 100 विधानसभा सीटों पर वर्चुअल सम्मेलन करने जा रही है. पहले चरण में 1 सितंबर से 21 सितंबर तक 43 विधानसभा सीटों पर ये सम्मेलन होगा. इस दौरान राहुल गांधी प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करने के लिए इस रैली को संबोधित करेंगे. जिन सीटों पर पहले चरण में सम्मेलन हो रहा है उनमें उत्तर बिहार की 43 विधानसभा सीटें शामिल हैं. इसे लेकर कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय मे वर्चुअल मंच भी तैयार किया गया है.
इन विधानसभा क्षेत्रों में होगा सम्मेलन
कांग्रेस ने वर्चुअल सम्मेलन के लिए पहले चरण में 1 सितंबर से 21 सितंबर तक जिन विधान सभा सीटों पर अपना सम्मेलन करेगी उनमें- कल्याणपुर, बेतिया, बेलसंड, बाल्मीकिनगर, महाराजगंज, रीगा, सुपौल, बहादुरगंज, हरलाखी, अररिया, आलमनगर, अमौर, कदवा, कोड़ा, सोनबरसा, जाले, पारु, भोरे, माझी, हाजीपुर, किशनगंज, रोसरा, लालगंज, गोविंदगंज, नरकटियागंज, रामनगर, बेनीपट्टी, पिपरा, बाजपट्टी, निर्मली, फारबिसगंज, कस्बा, मनिहारी, बिहारीगंज, काटी, प्राणपुर, महिषी, बेनीपुर, बैकुंठपुर, एकमा, वैशाली, बड़हरिया, विभूतिपुर, की सीट है.
ये होगा सम्मेलन का स्वरूप
कांग्रेस ने इस वर्चुअल सम्मेलन के लिए पार्टी के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में वर्चुअल मंच बनाया है जहा पर प्रदेश के 4 बड़े नेता मौजूद होंगे. वहीं इस सम्मेलन में दिल्ली से भी कांग्रेस के नेता जुड़ेंगे हर रोज कांग्रेस के दो राष्ट्रीय नेता इस वर्चुअल सम्मेलन में जुड़कर उस क्षेत्र के जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. जिस विधानसभा क्षेत्र में यह सम्मेलन होगा उस क्षेत्र के जिला अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष और बूथ लेवल कमेटी के सदस्य भी वर्चुअल सम्मेलन में जुड़ेंगे. कांग्रेस ने तय किया है कि हर विधानसभा क्षेत्र से हजार लोगों को इस वर्चुअल सम्मेलन में जोड़ा जायेगा. इसे लेकर पार्टी ने कई बैठकें भी की हैं. पिछले दिनों उत्तर बिहार के प्रभारी सचिव अजय कपूर पटना आये थे और उन्होंने सदाकत आश्रम में उत्तर बिहार के सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करके इस वर्चुअल सम्मेलन को सफल बनाने का टास्क दिया था.
रहुल गांधी की भी होगी रैली
पहले चरण के 43 विधानसभा सीटों पर वर्चुअल सम्मेलन पूरा होने के बाद पार्टी आगे के सम्मेलनों का ऐलान करेगी, पार्टी ने तय किया है कि वह 100 विधानसभा सीटों पर यह वर्चुअल सम्मेलन करेगी और उसके बाद खुद राहुल गांधी एक बड़ी रैली करेंगे पार्टी के नेता उसकी भी तैयारी में जुटे हुए हैं हालांकि कांग्रेस की इस कवायद का पार्टी को कितना फायदा मिलेगा यह तो समय ही बतायेगा.

Post a Comment