Breaking News: दिल्ली के RR अस्पताल में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है। 84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती थे, इसी महीने उनकी ब्रेन सर्जरी हुई थी। कुछ दिन पहले उनके फेफड़े में इंफेक्शन बढ़ने से उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। आज थोड़ी देर पहले प्रणब मुखर्जी ने हमेशा-हमेशा के लिए आंखे मूंद ली।
प्रणब मुखर्जी को कांग्रेस का संकटमोचक कहा जाता था, 11 दिसंबर, 1935 को प्रणब मुखर्जी का जन्म मिराती, पश्चिम बंगाल में हुआ था।
प्रणब मुखर्जी के पिता का नाम कामदा किंकर मुखर्जी और माता का नाम राजलक्ष्मी मुखर्जी है। प्रणब मुखर्जी की पत्नी का नाम सुरवा मुखर्जी है। इनका विवाह सन 1957 में हुआ था। इनके 3 बच्चे अभिजित (बेटा), शर्मिष्ठ (बेटी) और इन्द्रजीत (बेटा) है।
अपने करियर की शुरुवात प्रणब मुखर्जीजी ने पोस्ट एंड टेलेग्राफ़ ऑफिस से की थी जहा वे एक क्लर्क थे। सन 1963 में विद्यानगर कॉलेज में वे राजनीती शास्त्र के प्रोफेसर बन गए और साथ ही साथ देशेर डाक में पत्रकार के रूप में कार्य करने लगे।
प्रणब मुखर्जी जी ने राजनीतिक सफर की शुरुवात 1969 में की, वे कांग्रेस का टिकट प्राप्त कर राज्यसभा के सदस्य बने। थोड़े ही समय में इंदिरा जी के चहेते बन गये थे, सन 1973 में इंदिरा जी के कार्यकाल के दौरान वे औद्योगिक विकास मंत्रालय में उप-मंत्री बन गए। सन 1975-77 में आपातकालीन स्थिति के दौरान प्रणब मुखर्जी पर बहुत से आरोप भी लगाये गए, लेकिन इंदिरा गाँधी जी की सत्ता आने के बाद उन्हें क्लीन चिट मिल गई।
वर्ष
2012 से 2018 तक प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति पद की गरिमा बनाये हुए थे। प्रणब जी भारत के राष्ट्रपति बनने से पहले मनमोहन सिंह की सरकार में वित्त मंत्री बने थे। प्रणब मुखर्जी भारत के आर्थिक मामलों, संसदीय कार्य, बुनियादी सुविधाएं व सुरक्षा समिति में वरिष्ठ नेता रहे हैं।

Post a Comment