My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

September 2020: सितंबर माह में व्रतों और त्योहारों की पूरी लिस्ट, जानें, कब है जितिया, माघ श्राद्ध

                List Of Fast And Festivals In September 2020

सितंबर माह आज 1 सितंबर से शुरू हो चुका है. माह की शुरुआत अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन से हुई है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, 2 सितंबर को भादो माह का समापन हो रहा है और 3 सितंबर से आश्विन माह की शुरुआत हो रही है. हिंदू धर्म में आश्विन माह को आफी महत्वपूर्ण माना गया है. यही वजह है कि आश्विन माह में पितृ पक्ष पड़ता है और पितृ धरती पर आकर तर्पण ग्रहण करते हैं. आइए जानते हैं इस माह पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट..

 

सितंबर माह में पड़ने वाले व्रत त्योहार की पूरी लिस्ट:

 

1 सितंबर, मंगलवार: अनंत चतुर्दशी, पूर्णिमा श्राद्ध, गणेश विसर्जन

2 सितंबर, बुधवार: भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, प्रतिपद श्राद्ध

3 सितंबर, गुरुवार: अश्विन माह प्रारंभ

5 सितंबर, शनिवार: संकष्टी चतुर्थी

10 सितंबर, गुरुवार: जितिया व्रत, कालाष्टमी, आखिरी महालक्ष्मी व्रत, रोहिणी व्रत

13 सितंबर, रविवार: इन्दिरा एकादशी, एकादशी श्राद्ध

15 सितंबर, मंगलवार: माघ श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत

16 सितंबर, बुधवार: विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति

17 सितंबर, गुरुवार: अश्विन अमावस्या, सर्व पितृ अमावस्या, विश्वकर्मा पूजा

18 सितंबर, शुक्रवार: पुरुषोत्तम अधिकमास प्रारंभ, चंद्र दर्शन

20 सितंबर, रविवार: विनायकी चतुर्दशी व्रत

22 सितंबर, मंगलवार: स्कंद षष्ठी

24 सितंबर, गुरुवार: मासिक दुर्गाष्टमी

27 सितंबर, रविवार: पद्मिनी एकादशी, पुरुषोत्तमी एकादशी, कमला एकादशी

28 सितंबर, सोमवार: पंचक प्रारंभ

29 सितंबर, मंगलवार: प्रदोष व्रत

 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाए सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. www.anmolwire.in इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


कोई टिप्पणी नहीं