My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

Bihar Election 2020: दिल्ली बुलाए गए BJP-JDU के शीर्ष नेता, सीटों के बंटवारे पर आज ऐलान संभव

 

Bihar Vidhan Sabha Chunao

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बुधवार का दिन खास माना जा रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि NDA बुधवार को सीटों के बंटवारे को लेकर आधिकारिक रूप से अंतिम फैसला ले लेगा. यही कारण है कि BJP के शीर्ष नेताओं को आनन-फानन में दिल्ली बुलाया गया है. मंगलवार की शाम जहा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल और संगठन प्रभारी नागेंद्र को दिल्ली बुलाया गया तो वहीं बुधवार की सुबह सुशील कुमार मोदी और मंगल पांडे को भी दिल्ली तलब किया गया है.

 

दूसरी ओर JDU के भी शीर्ष नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, जेडीयू की तरफ से टिकट पर बातचीत कर रहे सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह भी बुधवार की सुबह दिल्ली जायेंगे. वहां दिल्ली में बीजेपी और जेडीयू के नेताओं के बीच फाइनल बातचीत होगी. कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में ही पहले राउंड का टिकट फाइनल करने के बाद आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की जाएगी.

 

सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार बुधवार को जेडीयू-बीजेपी और मांझी की पार्टी के बीच तालमेल का औपचारिक एलान किया जा सकता है. सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक अगर लोजपा एनडीए का साथ छोड़ती है तो जेडीयू के हिस्से में 127 सीटें आएंगी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. ऐसे में सीटों का गणित चिराग के फैसले के बाद बदल भी सकती है.

कोई टिप्पणी नहीं