Breaking News: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी से हालात अभी भी गंभीर हैं. देश के गृह मंत्री अमित शाह और अन्य कई बड़े नेताओं के बाद अब उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की भी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उपराष्ट्रपति ने मंगलवार सुबह नियमित कोरोना की जांच कराई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि वह स्वस्थ्य हैं और उन्हें बिना लक्षण वाला संक्रमण है. एम वेंकैया नायडू को होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई है. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की पत्नी उषा नायडू का भी कोरोना टेस्ट कराया गया है. उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है और वह फिलहाल सेल्फ आइसोलेशन में हैं.
यह खबर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप Anmol Wire पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें.

Post a Comment