My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

 

Uter Pardesh Latest News

लखनऊ: कोरोना महामारी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. मुख्यमंत्री आवास पर आज शाम को होने वाली इस बैठक में उन्हीं मंत्रियों को बुलाया गया है जिन विभागों के प्रस्ताव पास होने हैं. बाकी सभी मंत्री अपने आवास से ऑनलाइन बैठक से जुड़ेंगे. कैबिनेट बैठक में राजस्व, औद्योगिक विकास विभाग, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग समेत कई विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी के लिए रखा जा सकता है. बैठक में राजस्व विभाग के उत्तर प्रदेश आबादी सर्वेक्षण और अभिलेख संक्रिया विनियमावली 2020 को मंजूरी के लिए रखा जा सकता है. बरेली में अस्पताल बनाने के लिए औद्योगिक विकास विभाग की जमीन देने सम्बन्धी प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है.

 

उतर प्रदेश में उपचुनाव का एलान आज संभव. चुनाव आयोग आज कर सकता है उपचुनाव का एलान. 8 विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव. चुनाव आयोग ने आचार संहिता में कई बदलाव किए हैं. कोरोना महामारी को देखते हुए किया गया है बदलाव.

कोई टिप्पणी नहीं