SSR Death Case: अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को मिला NCB का समन, आज होगी पूछताछ
मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद जिस तरह से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के नाम सामने आए हैं, वो चौंकाने वाले हैं. NCB ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह समेत अन्य को ड्रग्स केस में समन जारी किया है. इस मामले में अभिनेत्री रकुल प्रीत आज एनसीबी के सामने पेश होंगी और उनके सवालों का जवाब देंगी.
एनसीबी पहले गुरुवार को ही एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से पूछताछ करने वाली थी. लेकिन रकुलप्रीत की ओर से कहा गया कि उन्हें समन नहीं मिला है. इसके बाद एनसीबी ने भी मामले में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि कल से एनसीबी अधिकारियों ने कई बार सपंर्क करने की कोशिश की. उन्हें कई प्लेटफॉर्म्स पर कॉन्टैक्ट किया गया. लेकिन रकुल प्रीत की तरफ से किसी भी तरह का कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया गया.
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रकुल प्रीत सिंह को अपना बयान दर्ज कराने के लिए 25 सितंबर यानि आज बुलाया गया है, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को 26 सितंबर जबकि सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर श्रुति मोदी और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा से 24 सितंबर को पूछताछ किया गया.

Post a Comment