ड्रग्स मामला: एक्ट्रेसेस के बाद अब NCB की रडार पर 3 बड़े अभिनेता
सुशांत सिंह राजपूत केस में हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा है। मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने केस दर्ज किया था। वहीं दूसरी तरफ एनसीबी जल्द ही 3 बड़े एक्टर्स से पूछताछ कर सकते हैं। अभी तक बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों से एनसीबी पूछताछ कर चुका है और अब एनसीबी को 3 बड़े अभिनेता के नाम मिले हैं। ये स्टार काफी बड़े हैं इसलिए एनसीबी इनके खिलाफ सबूत एकत्र कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी इन्हें जल्द ही समन भेज सकती है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक सुशांत के शरीर में जहर नहीं पाया गया है मगर सीबीआई सभी एंगल से जांच में लगी हुई है।
यह भी पढ़े: SSR Death Case: रिया चक्रवर्ती की न्यायिकहिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ाई गई
NCB की टीम अब तक करीब 45 मोबाइल फोन सीज कर चुकी है। ये मोबाइल फोन उगल रहे है बॉलीवुड ड्रग्स मंडली के राज। बरामद करीब 45 मोबाइल फोन में से 15 से ज्यादा मोबाइल फोन की फोरेंसिक रिपोर्ट NCB को मिल चुकी है। जिसके आधार पर आगे की तफ्तीश को एक दिशा मिली है। अभी बाकी बरामद मोबाइल फोन की रिपोर्ट आना बाकी है जिसमे दीपिका, सारा, श्रद्धा, करिश्मा,जया शाह के मोबाइल फोन की रिपोर्ट काफी मायने रखती है।
यह भी पढ़े: ड्रग्स के ग्रुप की एडमिन थीं दीपिकापादुकोण, मैनेजर करिश्मा प्रकाश ने किया खुलासा

Post a Comment