My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

MLA का टिकट लेने 74 लाख रुपए लेकर आया था कारोबारी, पुलिस ने ड्राइवर समेत 2 को पकड़ा

 

Bihar Latest News

पटना: गांधी मैदान थाना पुलिस ने बुधवार देर रात बिस्काेमान भवन के पास वाहन चेकिंग के दाैरान करीब 74 लाख रुपए जब्त किया. इस दौरान पुलिस ने फॉर्च्यूनर SUV यूपी 65 सीआर-7000 के चालक सोनू समेत 2 लोगो काे पकड़ा है. दोनों को पुलिस गांधी मैदान थाना ले गई. पूछताछ में चालक साेनू ने बताया कि सासाराम के होटल काेराबारी संजय कुमार सिंह के साथ में पटना आए थे. वो कहीं उतर गए इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. इस गाड़ी में एक राजनीतिक दल का झंडा-बैनर भी मिला है.

 

सूत्रों के अनुसार संजय सिंह से एक एमएलसी ने टिकट दिलवाने के लिए यह रकम मंगवाई थी. वो एमएलसी काैन है, इस बाबत पुलिस चालक और एक अन्य से पूछताछ करने में जुटी है. चुनाव की घाेषणा के बाद इस बार पहली बार पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है. आपको मालूम हो कि 1 अक्टूबर यानी गुरुवार से ही पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन भी शुरू हाेना है.

 

संजय के नाम से है गाड़ी

 

पुलिस ने जब इस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार मालिक की जानकारी ली ताे पता चला कि यह संजय सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है. वाराणसी डीटीओ से इस गाड़ी का रजिट्रेशन 25 मई 2017 काे हुआ है. इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलने की सूचना मिलते ही राजधानी पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी के अलावा सदर एसडीओ, सदर बीडीओ समेत कई पुलिस प्रशासनिक अधिकारी गांधी मैदान थाना पहुंच गए. रकम गिनने में ही पुलिस काे करीब एक घंटे से ज्यादा का वक् लगा.

 

आयकर विभाग की रिपोर्ट का इंतजार

 

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने आयकर अधिकारी काे भी थाने पर बुला लिया. पुलिस और आयकर अधिकारी दाेनाें से पूछताछ करने में जुटे हैं. पुलिस का कहना है कि आयकर अधिकारी की जांच के बाद वे जाे रिपाेर्ट देंगे उसपर कार्रवाई हाेगी. सिटी एसपी विनय तिवारी ने कहा कि पुलिस ने माेटी रकम पकड़ी है. इस बाबत हिरासत में लिए गए लाेगाें से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है.

Input: News18

कोई टिप्पणी नहीं