My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

Drugs Case: NCB के सामने आज पेश होंगी दीपिका पादुकोण, इन सवालों के देने होंगे जवाब

                                     Bollywood News

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद कई बॉलीवुड हस्तियां नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रडार पर गई हैं. शुक्रवार को रकुलप्रीत सिंह से एनसीबी ने पूछताछ की. एनसीबी के सवालों का जवाब देते हुये एक ओर जहां अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने माना कि उनकी रिया चक्रवर्ती के साथ ड्रग्स चैट हुई थी तो वहीं करिश्मा प्रकाश ने खुलासा किया था कि ड्रग्स चैट वाले व्हाट्सएप ग्रुप की एडमिन दीपिका पादुकोण हैं. करिश्मा प्रकाश के बयान के बाद अब दीपिका पादुकोण की मुश्किलें बढ़ती नजर रही हैं. दीपिका पादुकोण को आज एनसीबी के सामने पेश होना है. ऐसे में तय हो गया है कि दीपिका को आज एनसीबी के कई कठिन सवालों के जवाब देने होंगे.

 

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज सुबह 10 बजे के करीब एनसीबी दफ्तर पहुंच सकती हैं. दीपिका पादुकोण से पूछताछ के लिए एनसीबी ने सवालों की लिस्ट भी तैयार कर ली है. करिश्मा ने जिस तरह से दीपिका के कई राज एनसीबी को बताए हैं, उससे ये कहा जा सकता है कि एनसीबी के सवाल ड्रग्स चैट से शुरू तो होंगे लेकिन सवालों का अंत कहां होगा इसके बारे में कोई नहीं जानता.

 

एनसीबी के सूत्रों के अनुसार दीपिका से शुरुआती जो सवाल किए जाने हैं वह कुछ ऐसे हो सकते हैं:

 

दीपिका पादुकोण से सबसे पहला सवाल किया जायेगा कि उन्होंने ड्रग्स लेना कब शुरू किया?

 

क्या डिप्रेशन का शिकार होने के बाद उन्होंने ड्रग्स लेना शुरू किया था?

 

दीपिका क्वान की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से कब और कहां मिलीं?

 

क्या दीपिका जब डिप्रेशन में थीं तभी उन्होंने ड्रग्स के लिए करिश्मा प्रकाश से संपर्क किया?

 

दीपिका पादुकोण को आखिर ड्रग्स कहां से मिलता था और कौन उन्हें ड्रग्स देता था?

 

क्या हर बार दीपिका को क्वान की मैनेजर करिश्मा ही ड्रग्स पहुंचाया करती थीं?

 

क्या दीपिका तक ड्रग्स पहुंचाने में और भी ड्रग पेडलर संपर्क में थे और थे तो वो कौन हैं?

 

बॉलीवुड पार्टी में ड्रग ली जाती है ये बात सामने चुकी है, ऐसे में और कौन कौन स्टार्स ड्रग्स लेते हैं?

 

दीपिका के साथ बॉलीवुड के और कौन एक्टर या एक्ट्रेस ड्रग नेटवर्क का हिस्सा हैं और ड्रग्स लेते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं