My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

Bihar Election 2020: 30 सितंबर तक महागठबंधन में हो सकता है सीटों का ऐलान

                               Bihar Latest News


पटना: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो चुका है लेकिन किसी भी दल में अभी प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है. हालात ऐसे हैं कि अभी तक ना तो एनडीए और ना ही महागठबंधन के बीच इस बात को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकी है कि किस गठबंधन में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी. इस बीच सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों की शेयरिंग का खाका तैयार हो गया है, जिसके 30 सितंबर तक ऐलान किये जाने की संभावना जताई जा रही है.

 

दूसरी ओर महागठबंधन के एक घटक दल वीआईपी यानी विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने शनिवार की देर रात तेजस्वी यादव से मुलाकात की. मुकेश साहनी देर रात तेजस्वी यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे. मुकेश साहनी की मुलाकात तेजस्वी यादव से तब हो रही है जब आज दिन में ही मुकेश ने दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से मुलाकात की. मुकेश साहनी के मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि महागठबंधन में जल्द सीटों को लेकर पहली सूची सामने सकती है. इसी तैयारी की कवायद में मुकेश साहनी और तेजस्वी यादव की देर रात हुई मुलाकात को देखा जा रहा है हालांकि मुकेश साहनी अपनों सीटों की मांग काफी दिन पहले राजद से  की थी जिस पर आज फाइनल मुहर लगने की संभावना है.

कोई टिप्पणी नहीं