My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

हिमाचल में मौसम का हाल: मंडी, शिमला और कांगड़ा समेत 5 जिलों में बारिश

 

Himachal  Latest News

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कुछ जिलों में बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली है. बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के शिमला, मंडी, सिरमौर और कांगड़ा (Kangra) में बारिश हुई है. बारिश से लोगों को गर्मी (Heat) से राहत मिली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिन तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा. साथ ही बताया है कि सूबे में अब मॉनसून कमजोर पड़ गया है.

 

गुरुवार को छाए थे बादल

 

हिमाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में गुरुवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही धूप निकल आई. प्रदेश में 29 सितंबर तक मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान मौसम में विशेष बदलाव नहीं होने के आसार हैं. बुधवार को प्रदेश के 15 शहरों में अधिकतम तापमान में एक से लेकर चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई. वहीं, पांच स्थानों में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस लुढ़का है.

 

जल्द विदा होगा मॉनसून

 

इस माह के अंत में म़ॉनसून की सूबे से विदाई की संभावना है. इससे पहले, पूरे प्रदेश में मानसून की बारिश होने की संभावना कम है. कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. बुधवार को नाहन में नौ एमएम बारिश हुई है. इसके अलावा शिमला में 0.7 एमएम, नाहन में 10 एमएम, पालमपुर में 17 एमएम और मंडी में चार एमएम बारिश हुई है. इसके अतिरिक्त प्रदेश के शेष स्थानों पर आसमान में बादल तो छाए रहे, मगर बारिश नहीं हुई. केलांग में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान ऊना में 37.0 डिग्री दर्ज किया गया है.

Input: News18

कोई टिप्पणी नहीं