Kisan Andolan: किसानों ने हाइवे को ही बनाया अपना घर, प्रदर्शन स्थल पर अब शुरू की खेती
Kisan
Andolan: मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन को एक महीने हो गये हैं. वहीं किसान संगठनों ने सरकार के बातचीत के प्रस्ताव को शनिवार को स्वीकार कर लिया, वो 29 दिसंबर को फिर से बातचीत करने जा रहे हैं. इधर, अब कुछ किसानों ने प्रदर्शन स्थल पर खेती करनी भी शुरू कर दी है.
आपको बता दें कि दिल्ली के अलग - अलग जगहों पर प्रदर्शन कर रहे किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और लगातार अपने-अपने तरीकों से कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं. वहीं दिल्ली के बुरारी मैदान में किसानों ने खेती करनी भी शुरू कर दी है. किसानों ने वहां प्याज की बुवाई की है. मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध को लेकर यह खेती सांकेतिक है.
किसान आंदोलन को एक महीने पूरे
बुरारी मैदान में खेती कर रहे किसानों ने कहा कि पंजाब में जमीन बहुत महंगी है और जहां हम प्रदर्शन कर रहे हैं वहां बिल्कुल फ्री है इसलिए हम यहां खेती कर रहे हैं. किसानों ने यह भी कहा कि अगर मोदी सरकार कृषि कानूनों को रद्द नहीं करेगी तो हम पूरे मैदान में प्याज की फसल बोएंगे. बता दें कि अपनी मांगों को लेकर अड़े किसान दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर पिछले एक महीने से धरने पर बैठे हुए हैं. वहीं प्रदर्शन कर रहे किसानों और मोदी सरकार के बीच अब तक 6 दौर की बातचीत हो चुकी हैं, लेकिन सभी बेनतीजा रहीं.

Post a Comment