कोरोना वैक्सीन की मंजूरी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- ट्रायल पूरा होने से पहले इस्तेमाल खतरनाक
नई दिल्ली: ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद कांग्रेस ने सवाल उठाया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) को इस्तेमाल की मंजूरी देना खतरनाक हो सकता है.
ट्रायल पूरा होने से पहले कैसे मिली मंजूरी: शशि थरूर
शशि थरूर ने अपने ट्वीट में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को टैग किया और कहा कि कोरोना वैक्सीन पर कृपया स्पष्टीकरण दें. उन्होंने लिखा, 'कोवैक्सीन का अभी तक तीसरे चरण का परीक्षण नहीं हुआ है. समय से पहले मंजूरी देना खतरनाक हो सकता है. डॉ. हर्षवर्धन, आपको इसको स्पष्ट करना चाहिए. परीक्षण पूरा होने होने तक इसके उपयोग से बचा जाना चाहिए. भारत में इस बीच एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा सकता है.'
Input: Zee News

Post a Comment