देश के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे, कांप रहे हैं लोग, दिल्ली में सुबह-सुबह हुई बारिश
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा नजर आ रहा है. देश के कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. उत्तरी राज्यों में शीतलहर जारी है. पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के बाद उत्तरभारत में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया. मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के हिस्सों और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है.
सुबह-सुबह हल्की बारिश
राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में आज सुबह-सुबह हल्की बारिश हो रही है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों के अधिकतर इलाकों में 02 जनवरी को बारिश की संभावना व्यक्त की है.
शीतलहर जारी
मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कई हिस्सों में शीतलहर जारी है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अगले 24 घंटे के दौरान यही स्थिति रहेगी.
बिहार में गिरेगा पारा
बिहार में आगामी दिनों में रात का पारा दो से चार डिग्री के बीच गिरने के आसार हैं. इस दौरान मध्यम तेज गति से हवा भी चलने की आशंका हैं.
दिल्ली का तापमान
राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4-7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियल रहने का अनुमान है. इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Post a Comment