बिहार कैबिनेट विस्तार: यहां जानें नीतीश मंत्रिमंडल में जगह पाने वालों प्रमुख चेहरों का प्रोफाइल
पटना: बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली मंत्रिमंडल का विस्तार होना है. नई सरकार के गठन के 84 दिनों के लंबे अंतराल के बाद बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है. नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में इस बार जहां अधिकांश नए और युवा चेहरों को जगह मिली है, तो वहीं कुछ ऐसे भी चेहरे हैं जो मंत्री की कुर्सी बचाने में कामयाब रहे हैं. बिहार में नीतीश कुमार की मंत्रिमंडल में पहली बार शाहनवाज हुसैन जैसे दिग्गज नेता को शामिल किया गया है. दूसरी ओर जेडीयू ने भी अपने परंपरागत वोट बैंक को साधते हुए मुस्लिम समेत अन्य तबके से ताल्लुकात रखने वाले चेहरों को जगह दी है. ऐसे में न्यूज़ 18 आपको बता रहे हैं नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों के प्रोफाइल के बारे में.
शाहनवाज हुसैन
हाल ही में BJP ने इन्हें विधानपरिषद के जरिये बिहार विधानमंडल का सदस्य बनाया है. बिहार में BJP का मुस्लिम चेहरा हैं. साल 1999, 2006 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते. सीमांचल और कोसी इलाके में अच्छी पकड़. केन्द्र की राजनीति में लगातार सक्रिय रहे हैं.
प्रमोद कुमार
मोतिहारी से BJP विधायक. साल 2005 से लगातार विधायक हैं. पर्यटन और कला संस्कृति मंत्री रह चुके हैं. 58 साल के प्रमोद कुमार की क्षेत्र में पकड़ है. संगठन से लगातार जुड़े रहे हैं.
आलोक रंजन झा
सहरसा से BJP विधायक पहली बार कैबिनेट में शामिल होंगे. लवली आनंद को हराकर जीते चुनाव. 45 साल के हैं आलोक रंजन झा. कोसी के इलाके में अच्छी पकड़.
सुनील कुमार
गोपालगंज के भोरे से JDU विधायक. पहले IPS अधिकारी रह चुके हैं सुनील कुमार. साल 2020 में 500 वोटों से जीते विधानसभा चुनाव. दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़ाई की. बड़े भाई अनिल कुमार भी रहे हैं विधायक.
लेसी सिंह
धमदाहा से JDU विधायक. पांच बार जीत चुकी हैं चुनाव. पहली बार 2000 में चुनी गईं विधायक. फरवरी 2005 में जीतीं, अक्टूबर में हारीं. 2010, 2015 और 2020 में जीतीं.
संजय झा
जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव हैं. पिछली सरकार में जल संसाधन मंत्री थे. CM नीतीश के करीबी माने जाते हैं. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव. JDU का सबसे बड़ा ब्राह्मण चेहरा.
नारायण प्रसाद
नौतन से बीजेपी विधायक हैं. 62 साल के नारायण प्रसाद मैट्रिक पास हैं. अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं. साल 2015 में भी चुनाव जीते थे.
मदन सहनी
दरभंगा के बहादुरपुर से विधायक. 2015 में गौराबराम से जीते थे. स्नातक हैं 53 साल के मदन सहनी. खाद्य आपूर्ति मंत्री रह चुके हैं. CM नीतीश के करीबी माने जाते हैं
श्रवण कुमार
नालंदा से विधायक हैं. सात बार विधानसभा चुनाव जीते हैं. 1995 से लगातार जीत रहे हैं चुनाव. CM नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं. पिछली सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री थे.
Source: News18

Post a Comment