My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

खुशखबरी! कम किराये में आरामदायक सफर, रेलवे ने तैयार किए आधुनिक थ्री-टियर AC डिब्बे, जानिए क्या है खासियतें

 Railway Latest News

नई दिल्ली: यात्रियों को जल्द ही रेलवे की तरफ से एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। इस सौगात के तहत यात्रियों को कम किराये में बेहद आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। जी हां, रेलवे ने बुधवार को पहला वातानूकूलित (एसी) थ्री-टियर किफायती श्रेणी (इकोनॉमी क्लास) सामने लेकर आया जिसे रेल मंत्रालय ने ‘दुनिया का सबसे सस्ता और सबसे बेहतरीन एसी यात्रा' करार दिया है।

 

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ये डिब्बे मौजूदा एसी थ्री-टियर और स्लीपर डिब्बों के बीच की श्रेणी के होंगे। डिब्बों के इस डिजाइन को रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) कपूरथला ने आगामी परीक्षण के लिए लखनऊ के अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन के पास भेजा है। यहां से इजाजत मिलने और कुछ प्रक्रियाओं के पूरी करने के बाद इसे डिब्बे को ट्रेनों में इस्तेमाल किया जायेगा।

 

इस कोच की परिकल्पना रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) कपूरथला ने तैयार की और इसके डिजाइन पर अक्टूबर 2020 से लगातार काम हुआ। इस नए कोच की खासियत ये है कि इसमें  पहले से ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैं। इस कोच में बर्थ की संख्या बढ़ाकर 72 से 83 की गई है।

 यह भी पढ़े: WhatsApp पर ऐसे पढ़ सकते हैं डिलीटहुआ मैसेज, जानें सबसे आसान तरीका

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस डिब्बे के डिजाइन में कई नए बदलाव किए गए हैं।  हर डिब्बे में दिव्यांग लोगों की सुगमता के हिसाब से शौचालय का दरवाजा तैयार किया गया है। डिजाइन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई तरह के सुधार किए गए हैं।

 

इस डिब्बे में पहले की तुलना में अब हर बर्थ पर एसी ‘डक्ट’ लगा रहेगा, जहां से ठंडी हवा आती है। वहीं इन कोचों में प्रत्येक बर्थ पर 'निजी' लाइट लगाई गई है, जिससे यात्री अब आराम से पढ़ सकते हैं और मोबाइल चार्जिंग प्वांइट भी प्रत्येक बर्थ पर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं