My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

Bihar: लड़कियों को 12वीं पास करने पर 25 हजारऔर ग्रेजुएट होने पर 50 हजार रूपए देगी नीतीश सरकार

Bihar Latest News
 

पटना: बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के रोज़गार के मुद्दे ने नीतीश कुमार से युवा वोटरों के बड़े वर्ग को छिटका दिया था लेकिन अब नीतीश कुमार उन्हीं युवा वोटरों को अपने पाले में करने के लिए बड़ा फैसला किया है. नीतीश कैबिनेट ने एक फैसले पर मुहर लगाई है जिसमें इंटर पास करने पर अविवाहित कन्याओ को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत उच्च तर शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए 25 हजार रुपया और स्नातक या समकक्ष उत्तीर्ण होने पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

 

ये योजना पहले भी लागू थी तब इंटर पास कन्याओं को 10 हज़ार और स्नातक पास करने पर 25 हजार रुपया नीतीश सरकार देती थी लेकिन अब नीतीश सरकार के फ़ैसले से लाखों की संख्या में इंटर और स्नातक परीक्षा देने वाली अविवाहित कन्याओ और महिलाओं को फ़ायदा मिलेगा. ये राशि भी इतनी है की युवतियों और कन्याओं की आगे की पढ़ाई आसानी से पूरी हो जाएगी.

 

एक अनुमान के मुताबिक़ बिहार में इस साल लगभग 3 लाख 50 हजार कन्याए इंटर की परीक्षा दे रही हैं वहीं स्नातक की परीक्षा में लगभग 90 हज़ार लड़कियां शामिल हो रही हैं ऐसे मेें ज़ाहिर सी बात है कि बड़ी संख्या में महिलाओं का फ़ायदा आने वाले समय में नीतीश कुमार को मिल सकता है.

 

इसके पहले नीतीश कुमार ने लड़कियों के लिए साइकिल योजना की शुरुआत कर बिहार के लगभग हर घर को प्रभावित किया था जिसका फ़ायदा नीतीश कुमार को विधानसभा चुनाव में मिला था. नीतीश कुमार के इस फ़ैसले को भी विधानसभा चुनाव में युवा वोटरों की नाराज़गी दूर करने की क़वायद के रूप में देखा जा रहा है.

 

JDU प्रवक्ता अजय आलोक कहते हैं कि नीतीश कुमार के इस फ़ैसले को युवा वोटरों से जोड़ कर नहीं देखिए. इस फ़ैसले से हमारी बेटियां अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रेरित होंगी. जब पढ़ाई पूरी होगी तो बिहार की महिलाएं आत्म निर्भर बनेंगी और इसका फ़ायदा तो बिहार को ही मिलेगा.

Input: News18

कोई टिप्पणी नहीं