My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

Kisan Andolan: जींद में राकेश टिकैत का मंच गिरा, कर रहे थे महापंचायत

 Kisan Andolan Latest News

जींद: हरियाणा के जींद से बड़ी खबर है। जींद में किसान महापंचायत के लिए पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत जिस समय मंच पर मौजूद थे, उसी समय मंच गिर गया। दरअसल मंच पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, इसी वजह से मंच गिर गया। गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राकेश टिकैत ने आज जींद रवाना होने से पहले कहा कि हमारा उद्देश्य यही रहेगा कि हम सभी गांव में जाएंगे और उन्हें इकठ्ठा करेंगे। जब तक सरकार किसानों की मांग को पूरा नहीं करते तब तक पूरे देश में ऐसी ही महापंचायत चलेगी। गनीमत कि बात ये है कि इस रैली में किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है।

 देखिए वीडियो


दिल्ली की जेलों में बंद हैं 115 किसान : अरविंद केजरीवाल

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उन्हें किसानों की एक सूची मिली है, जिन्हें गणतंत्र दिवस की हिंसा के बाद दिल्ली में विभिन्न जेलों में डाल दिया गया था। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि आंदोलनकारी किसान नेताओं के एक समूह ने मंगलवार शाम को उनसे संपर्क किया और इन लापता किसानों को खोजने में मदद मांगी।

 

दिल्ली सरकार ने एक सूची भी सर्कुलेट की है, जिसमें 115 किसानों के नाम हैं, जो कथित रूप से लापता थे। उन्होंने कहा, "किसान नेताओं के एक समूह ने इन लापता किसानों को खोजने के लिए दिल्ली सरकार की मदद लेने के लिए कल मुझसे संपर्क किया। इन किसानों के परिजन तनावग्रस्त हैं और वे उनसे संपर्क करने में सक्षम नहीं हैं। दिल्ली सरकार उन लापता किसानों के नाम प्रसारित कर रही है, जो राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग जेलों में बंद हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं