My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

Bihar: युवती को घर से जबरन उठा ले गए बदमाश, विरोध करने पर भाई को मारी गोली

 Saharsa Bihar News

सहरसा: बड़ी खबर बिहार के सहरसा से है जहां मनचलों ने केवल घर में घुसकर जबरन लड़की का अपहरण कर लिया, बल्कि विरोध करने पर उनके भाई को गोली भी मार दी. गोलीबारी और अपहरण की घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है. घटना सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मसोमात पोखर के समीप की है.

 

लड़की के परिजनों की मानें तो मंगलवार की देर रात देवाशीष नामक युवक उनके घर में घुसा जिसके बाद उसे पकड़ कर घर के लोगों ने बांध दिया. इसके बाद युवक ने अपने दोस्तों को फोन कर बुलाया. फोन के बाद 20-25 की संख्या में आये आरोपी के दोस्तों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोलीबारी की इस घटना में मनचलों ने लड़की के भाई को भी एक गोली मारी और उसकी बहन को घऱ से अपने साथ जबरन लेकर फरार हो गये.

 यह भी पढ़े:  नीतीश मंत्रिमंडल में जगह पाने वालों प्रमुख चेहरों का प्रोफाइल

मोहल्ले के लोगों की मानें तो तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा फायरिंग की गई, जिसमें लड़की के भाई ऋतिक रोशन को भी गोली लगी है. इस घटना के बाद से मोहल्ला के लोग भी दहशत में है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

 

सदर एसडीपीओ संतोष कुमार की मानें तो गोलीबारी की घटना घटी है. देवाशीष कुमार नामक युवक के परिजन और दोस्तों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है. पुलिस ने जल्द ही लड़की की बरामदगी के लिये छापेमारी की जाने की बात कही है.

Input: News18

कोई टिप्पणी नहीं