My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कल पश्चिम बंगाल में सबसे बड़े LPG टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, ट्वीट कर दी ये जानकारी

Latest News in Hindi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. जहां वो भारत के सबसे बड़े एलपीजी इंपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे. इस टर्मिनल की वजह से न सिर्फ पश्चिम बंगाल, बल्कि उससे लगते उत्तर-पूर्व के राज्यों को भी फायदा होगा. इस टर्मनिल की क्षमता एक लाख मिलियन मीट्रिक टन हर साल की है.

 

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्विटर पर इस परियोजना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ' कल शाम मैं पश्चिम बंगाल के हल्दिया में रहूंगा. वहां एक कार्यक्रम में बीपीसीएल द्वारा बनाए गए एलपीजी इंपोर्ट टर्मिनल को देश को समर्पित करूंगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री उर्जा गंगा प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए डोभी-दुर्गापुर नेचुरल गैस पाइपलाइन को भी देश को समर्पित करूंगा '. उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'हल्दिया रिफाइनरी के दूसरे यूनिट की आधारशिला भी रखी जाएगी. इसके अलावा हल्दिया के रानीचक में एनएच 41 पर बने 4 लेन रोड-फ्लाइओवर का भी उद्घाटन किया जायेगा'

कोई टिप्पणी नहीं